Hanuman Chalisa

WhatsApp पर आया नया फीचर, ऐसे करें इसका इस्तेमाल

Webdunia
गुरुवार, 4 अक्टूबर 2018 (09:45 IST)
WhatsApp ने अपने एंड्राइड बीटा वर्जन में 'Swipe to Reply' फीचर शामिल किया है। यह फीचर WhatsApp के एंड्राइड बीटा वर्ज़न 2.18.300 पर उपलब्ध है।

यह फीचर आईओएस वर्ज़न पर पहले ही उपलब्ध है। नए फीचर के आने से यूजर्स बस एक स्वाइप करके तुरंत अपने दोस्तों या परिवार के सदस्यों को रिप्लाई कर सकेंगे।
 
ऐसे करें इस फीचर का प्रयोग : नए 'Swipe to Reply' ऐप से किसी मैसेज को दाहिनी ओर स्वाइप करके आप सीधे उस मैसेज का जवाब दे पाएंगे। इसका अर्थ यह हुआ कि अब यूजर्स को चैट या ग्रुप में किसी मैसेज को रिप्लाई करने के लिए रिप्लाई आइकॉन को देर तक प्रेस नहीं करना पड़ेगा।

WABetaInfo वेबसाइट पर एक GIF भी पोस्ट किया गया है। इस GIF में दिखाया गया है कि WhatsApp एंड्राइड पर 'Swipe to Reply' फीचर कैसे काम करता है।
 
फेसबुक के मालिकाना हक वाली कंपनी WhatsApp द्वारा आईओएस और एंड्राइड वर्जन के लिए Dark Mode पर काम करने की भी खबरें हैं। हालांकि अभी इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि यह फीचर सभी यूजर्स के लिए कब से उपलब्ध होगा।

WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक WhatsApp के बीटा वर्ज़न 2.18.282 में एक और नया फीचर शामिल किया गया है। इस फीचर में group info टैब में अब 'more' नाम का एक बटन दिखेगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CBSE की नई भाषा नीति लागू, जानिए किन छात्रों पर नहीं होंगे नए नियम और किसे पढ़नी होगी अतिरिक्त भारतीय भाषा

China की भारत के साथ चालाकी, बांग्लादेश के तीस्ता प्रोजेक्ट पर बयान, आखिर क्यों बढ़ी भारत की चिंता

Bajaj Chetak, Ola S1 Pro, TVS iQube, Hero Vida V2 को टक्कर देने आ रहा है सस्ता विएतनामी इलेक्ट्रिक स्कूटर

अकाल तख्त का भगवंत मान सरकार को बड़ा अल्टीमेटम, 1 महीने में बेअदबी कानून बदलने का दिया आदेश

कौन हैं रिटायर्ड IAS योगेश्वर राम मिश्रा, जो हो सकते हैं राम मंदिर के CEO?

सभी देखें

नवीनतम

क्या अरुणाचल में चीन ने बना लिया कैंप? घुसपैठ की खबरों पर भारतीय सेना का बड़ा बयान

हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के लिए एक्शन में योगी सरकार, जल जीवन मिशन की होगी जमीनी मॉनिटरिंग

क्या Pakistan के साथ Track 2 Dialogue करेगा भारत, विदेश सचिव का बड़ा बयान

मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की तैयारी, किसे मिलेगा मौका और किसकी होगी छुट्‍टी, किसका बदलेगा विभाग

ओबीसी युवाओं को डिजिटल ताकत दे रही योगी सरकार, ओ लेवल-सीसीसी प्रशिक्षण बना सहारा

अगला लेख