Hanuman Chalisa

Instagram चलाने पर अब खर्च नहीं होगा आपका डेटा, आया नया फीचर

Webdunia
बुधवार, 5 जून 2019 (20:41 IST)
नई दिल्ली। इंस्टाग्राम (Instagram) ने बुधवार को एक नया फीचर ‘ऑप्ट-इन’ पेश किया। इससे यूजर्स के एप उपयोग करने में इंटरनेट डेटा की खपत कम होगी।
 
फेसबुक के स्वामित्व वाली इंस्टाग्राम ने एक बयान में कहा कि इस फीचर को विशेषकर उन बाजारों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जहां मोबाइल इंटरनेट डेटा प्लान सीमित हैं या उनकी गति बहुत धीमी है।
 
बयान के मुताबिक यह यूजर्स को इंस्टाग्राम पर मौजूद उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री को वाई-फाई या मोबाइल डेटा में से किसी एक पर देखने का विकल्प प्रदान करेगा। 
 
यदि कोई यूजर‘वाई-फाई’ विकल्प का चुनाव कर लेता है तो इंस्टाग्राम पर मौजूद वीडियो और हाई-रेजोल्यूशन तस्वीरें खुद से लोड नहीं होंगी। यूजर के चयन पर ही वह फोन पर लोड होकर दिखेंगी।
 
हालांकि दुनियाभर में लोग सामान्य गुणवत्ता में इस सामग्री को इंस्टाग्राम पर देख सकेंगे, क्योंकि फोटो के लोड होने का समय घट जाएगा और इससे मोबाइल फोन डेटा की खपत भी कम हो जाएगी।
 
फेसबुक इंडिया के निदेशक एवं साझेदारी प्रमुख मनीष चोपड़ा ने कहा कि डेटा बचत के इस फीचर से हमें उम्मीद है कि लोग धीमी इंटरनेट गति वाले क्षेत्रों में इंस्टाग्राम का निर्बाध उपयोग कर सकेंगे। यह फीचर सप्ताह भर में एंड्राइड के यूजर्स को दुनियाभर में उपलब्ध हो जाएगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

ट्रंप का जिनपिंग से बदला या अतिरिक्त सावधानी? एयरपोर्ट पर ही फेंक दिए चीनी उपहार

आजम खान को कोर्ट से झटका, 2 साल की हुई जेल, दिया था यह विवादित बयान

देवास पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा एक्शन, SDM, SDOP सहित नायब तहसीलदार सस्पेंड

नीदरलैंड ने भारत को दिया खास तोहफा, PM मोदी को लौटाई ये बेशकीमती चीज, चोल राजवंश से है कनेक्‍शन

भारत में जब्त हुई 182 करोड़ की कैप्टागन, इसे क्यों कहा जाता है जिहादी ड्रग, क्या हैं इसके साइड इफेक्ट

अगला लेख