Hanuman Chalisa

इंटरनेट की लत से छोड़ने के लिए काट लिया अपना हाथ

Webdunia
बीजिंग। चीन में एक किशोर इंटरनेट की अपनी लत से इतना तंग आ गया कि उसने इससे मुक्ति पाने के लिए छुरे से अपना बायां हाथ काटकर अलग कर दिया। जियांगसू प्रांत के नांतोंग निवासी एवं हाईस्कूल का छात्र शियाओ वांग (परिवर्तित नाम) डॉक्टरों द्वारा सफलतापूर्वक उसका हाथ जोड़े जाने के बाद स्वास्थ्य लाभ कर रहा है। उसने रविवार को एक बस स्टॉप के पास पत्थर की एक बेंच पर हाथ रखकर छुरे के वार से इसे अलग कर दिया।

ग्लोबल टाइम्स की खबर के अनुसार इसके बाद वह एक कैब से नांतोंग यूनिवर्सिटी से संबद्ध अस्पताल पहुंचा जहां डॉक्टरों ने उसका हाथ जोड़ने के लिए 10 घंटे तक आपातकालीन सर्जरी की। डॉक्टरों ने कहा है कि यह पता चलने में एक हफ्ते का समय लगेगा कि हाथ को बचाया जा सकेगा या नहीं।

शियाओ द्वारा अंजाम दी गई इस घटना के बारे में तब पता चला जब कैब चालक ने पुलिस को बुलाया। पुलिस ने उसके माता पिता और शिक्षकों को इसकी जानकारी दी। उसके एक शिक्षक ने उसके हवाले से कहा कि उसने इंटरनेट की अपनी लत छुड़ाने के लिए हाथ काटने की घटना को अंजाम दिया। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

'चाबी' लेबनान के पास, ईरान के बयान से खटाई में पड़ सकती है Islamabad talks

भारत सुपर पॉवर नहीं, कनेक्टर पॉवर है, आखिर क्या हैं इसके मायने

What is zombie drug : आखिर क्या है भारत में जॉम्बी वायरस का सच, युवाओं के वायरल वीडियोज से मचा हड़कंप

अमेरिका-ईरान युद्धविराम के बीच 1600 करोड़ का अमेरिकी 'सुपर-ड्रोन' लापता, क्या है कोड 7700 का रहस्य

Strait Of Hormuz पर जहाजों से 20 लाख डॉलर की वसूली, क्या भारत भी दे रहा टोल, आगे क्या है ईरान का प्लान

सभी देखें

नवीनतम

पाकिस्तान में 135 रुपए सस्ता हुआ डीजल, क्या है पेट्रोल के दाम?

पाकिस्तान पहुंचते ही गालिबाफ ने दिखाया ‘Minab168’ का दर्द: विमान में बच्चों की तस्वीरें और बैग देख दुनिया भावुक

LIVE: पाकिस्तान पहुंचा ईरानी प्रतिनिधिमंडल, 2 चरणों में होगी शांति वार्ता

पाकिस्तान में US-ईरान वार्ता, आर्टेमिस II की वापसी, 11 अप्रैल की बड़ी खबरें

योगी सरकार में 1098 बनी बच्चों की ‘जीवन रेखा’: 26 हजार शिकायतों का समाधान, हजारों बच्चों को परिवार से मिलाया