Dharma Sangrah

JIo ने नॉर्थ ईस्ट सर्कल के सभी 6 राज्यों में एकसाथ True 5G लॉन्च किया

Webdunia
शुक्रवार, 27 जनवरी 2023 (14:33 IST)
नई दिल्ली। उत्तर-पूर्व में चीनी सीमा पर रिलायंस जियो का ट्रू 5जी पहुंच गया है। टेलीकॉम के नॉर्थ-ईस्ट सर्कल के सभी 6 राज्यों की राजधानियों को जियो ने ट्रू 5जी नेटवर्क से कनेक्ट कर दिया है। अरुणाचल प्रदेश का ईटानगर, मणिपुर का इम्फाल, मेघालय का शिलांग, मिजोरम का आइजोल, नगालैंड के कोहिमा और दीमापुर और त्रिपुरा का अगरतला अब जियो ट्रू 5जी नेटवर्क से जुड़ गए हैं।
 
27 जनवरी से 6 राज्यों के 7 शहरों में जियो उपयोगकर्ताओं को जियो वेलकम ऑफर दिया जाएगा। ऑफर के तहत यूजर्स को बिना किसी अतिरिक्त लागत के 1 Gbps+ की स्पीड पर अनलिमिटेड डेटा मिलेगा। नॉर्थ-ईस्ट सर्कल में दूरदराज के क्षेत्र तो हैं ही, देश की सुरक्षा की दृष्टि से भी यह इलाका बेहद अहम है।
 
जियो ने सर्कल के सभी 6 राज्यों को ट्रू 5जी से जोड़कर सर्कल का सबसे बड़ा रोलआउट किया है। कंपनी का दावा है कि दिसंबर 2023 तक नॉर्थ-ईस्ट सर्कल के सभी शहरों और सभी तालुका में जियो ट्रू 5जी सर्विस मुहैया करा दी जाएगी।
 
इस मौके पर जियो प्रवक्ता ने कहा कि जियो आज से नॉर्थ-ईस्ट सर्कल के सभी 6 राज्यों में ट्रू 5जी सेवाओं की शुरुआत करते हुए गर्व महसूस कर रहा है। यह उन्नत तकनीक पूर्वोत्तर के लोगों के लिए विशेष रूप से स्वास्थ्य क्षेत्र में अपने विश्वसनीय वायरलेस नेटवर्क के साथ महत्वपूर्ण बदलाव लाएगी। इसके अतिरिक्त यह कृषि, शिक्षा, ई-गवर्नेंस, आईटी, एसएमई, ऑटोमेशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, गेमिंग और कई अन्य क्षेत्रों को भी बढ़ावा देगी।
 
जियो ट्रू 5जी अपने बीटा लॉन्च के 4 महीने से भी कम समय में 191 शहरों में पहुंच चुका है। हम नॉर्थ-ईस्ट सर्कल को डिजिटल बनाने में राज्य सरकारों के सहयोग के लिए उनके आभारी हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

दिल्ली में प्रदूषण के खिलाफ प्रदर्शन पर क्‍यों भड़कीं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

कोलकाता में रचा इतिहास, 5 लाख लोगों ने किया गीता पाठ, साधु-संत समेत कई भाजपा नेता हुए शामिल

Indigo कर रही 1650 उड़ानों का संचालन, 650 फ्लाइट हुईं रद्द, Airline ने जताई यह उम्‍मीद

Karnataka में सिद्धरमैया या शिवकुमार, कांग्रेस आलाकमान का मंथन, किसके पक्ष में आया फैसला

पुतिन से नहीं मिलवाए जाने पर क्या बोले राहुल गांधी

सभी देखें

नवीनतम

Indigo के इंतजार में यात्री की मौत, हालात और हुए बदतर, अब भी रद्द हो रहीं उड़ानें, अब तक 610 करोड़ रुपए का रिफंड

नवजोत सिद्धू ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किल, कहा सीएम बनने के लिए 500 करोड़ का सूटकेस

जनरल रावत का जीवन देशभक्ति की प्रेरणादायक मिसाल, CM धामी ने दी श्रद्धांजलि

वंदे मातरम के 150 वर्ष पर लोकसभा में चर्चा, कांग्रेस पर बरसे पीएम मोदी, क्यों याद आया आपातकाल?

LIVE: लोकसभा में वंदे मातरम पर चर्चा, क्या बोले पीएम मोदी?

अगला लेख