Hanuman Chalisa

जियो के सबसे सस्ते मोबाइल की बुकिंग शुरू

Webdunia
गुरुवार, 24 अगस्त 2017 (17:23 IST)
मुंबई। रिलायंस इंडस्ट्रीज की दूरसंचार सेवा इकाई रिलायंस जियो के 1500 रुपएसिक्युरिटी डिपॉजिट पर मिलने वाले स्मार्ट फोन की प्री-बुकिंग गुरुवार से शुरू हो गई।
     
बुकिंग जियो रिटेलर या माई जियो ऐप के जरिए की जा सकती है। बुकिंग के समय 500 रुपए का भुगतान करना होगा, जबकि शेष एक हजार रुपए फोन मिलने के समय देने होंगे। तीन साल बाद पूरे 1500 रुपए ग्राहक को वापस हो जाने हैं। 
       
ग्राहक 153 रुपए मासिक में असीमित कॉलिंग और डाटा का लाभ उठा सकेंगे। साथ ही कंपनी ने 53 रुपए के साप्ताहिक और 23 रुपए के दो दिन के प्लान की भी घोषणा की है। 
       
बुकिंग शाम पांच बजे शुरू हुई। दिल्ली और कई अन्य स्थानों से मिली जानकारी के अनुसार, बुकिंग शुरू होने से पहले ही बड़ी संख्या में लोग जियो के खुदरा केन्द्रों पर कतारों में लग गए।
        
रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी ने कंपनी की 40वीं आम बैठक में इस फोन को लाने की घोषणा की थी। इस फोन के लाने के पीछे कंपनी का मकसद अपने अधिकाधिक ग्राहकों को 4जी नेटवर्क के दायरे में लाना है। कंपनी ने कहा है कि यह फोन देश में ही निर्मित किया गया है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

मानसून पर आया IMD का बड़ा अपडेट: तारीख से 5 दिन पहले केरल में एंट्री!, क्या है देश में गर्मी का हाल?

पश्चिम बंगाल के आसनसोल में लाउडस्पीकर पर बवाल, पुलिस चौकी में पथराव

मेरठ पुलिस का बड़ा एक्शन! शादी समारोह में गोलीबारी करने वाले इनामी बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी की मुश्किलें बढ़ीं, अमित शाह को धमकाने का आरोप, वापस ली Z+ सिक्योरिटी

LIVE: 5 घंटे की हड़ताल पर गिग वर्कर्स, चार्ज बढ़ाने की मांग

अगला लेख