Hanuman Chalisa

72 शहरों में पहुंचा जियो का True 5G Network, ग्वालियर, जबलपुर, लुधियाना और सिलीगुड़ी हुए कनेक्ट

Webdunia
शुक्रवार, 6 जनवरी 2023 (14:34 IST)
नई दिल्ली। रिलायंस जियो ने आज 4 और शहरों- ग्वालियर, जबलपुर, लुधियाना और सिलीगुड़ी में अपना ट्रू 5जी नेटवर्क लॉन्च कर दिया। ग्वालियर, जबलपुर और लुधियाना में 5जी सेवा शुरू करने वाला जियो एकमात्र ऑपरेटर है। कुल मिलाकर रिलायंस जियो के ट्रू 5जी नेवटर्क पर अब 72 शहर कनेक्ट हो गए हैं।
 
इन शहरों में जियो उपयोगकर्ताओं को 'जियो वेलकम ऑफर' के तहत आमंत्रित किया जाएगा और इन शहरों के जियो यूजर्स को 6 जनवरी से बिना किसी अतिरिक्त लागत के 1 जीबीपीएस+ स्पीड और अनलिमिटेड डेटा मिलेगा। 
 
लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए जियो प्रवक्ता ने कहा कि हमें 4 और शहरों को जियो ट्रू 5जी नेटवर्क में जोड़कर बेहद खुशी हो रही है।
 
मध्यप्रदेश, पश्चिम बंगाल और पंजाब में जियो यूजर्स का पसंदीदा ऑपरेटर और टेक्नोलॉजी ब्रांड है। जियो ट्रू 5जी पर्यटन, विनिर्माण, एसएमई, ई-गवर्नेंस, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, कृषि, ऑटोमेशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, गेमिंग और आईटी के क्षेत्रों में राज्य के लोगों के लिए विकास की असीम संभावनाएं पैदा करेगा।इन क्षेत्रों को डिजिटाइज करने के हमारे प्रयासों को निरंतर समर्थन देने के लिए हम राज्य सरकारों और प्रशासन टीमों के आभारी हैं।
 
दिसंबर 2023 के अंत तक भारत के हर शहर, हर तालुका में जियो अपनी ट्रू 5जी सेवाओं को लॉन्च करने का इरादा रखता है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump ने Pakistan से किया किनारा, अचानक क्यों बदल दिया Iran पर हमले का प्लान, जानिए क्या है पूरी कहानी

बिना बैंक अकाउंट अब Teenagers भी कर सकेंगे UPI पेमेंट, Paytm ने लॉन्च किया नया Pocket Money फीचर

Inder Kaur murder case : इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का दबाव, पंजाबी सिंगर इंदर कौर की किडनैपिंग के बाद हत्या, नहर में मिला शव, आरोपी कनाडा फरार

ट्रंप-शी वार्ता ने भारत के लिए क्यों बजाई खतरे की घंटी? बदलती दुनिया में कितना तैयार है भारत

क्या मंदिरों के सोने पर है मोदी सरकार की नजर? वित्त मंत्रालय ने बताया सच

सभी देखें

नवीनतम

Top News : उत्तर भारत में गर्मी का कहर, देश भर में दवा दुकानें बंद; इटली में मेलोनी से मिले पीएम मोदी

अमित शाह की अध्यक्षता में हुई मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक, सीएम योगी समेत 4 राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल

सीएम योगी के विजन से यूपी बना ‘एक्सप्रेसवे स्टेट’, 1900 KM नेटवर्क के साथ विकास को मिली रफ्तार

सीएम योगी की सख्ती से टले 2 बाल विवाह, प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से सुरक्षित हुआ बेटियों का भविष्य

सीएम डॉ. मोहन यादव ने मां दंतेश्वरी के किए दर्शन, गृह मंत्री अमित शाह संग बस्तर बैठक में विकास पर जोर

अगला लेख