Hanuman Chalisa

हैकिंग से बचाने के लिए JioMeet ने जोड़े अतिरिक्‍त सिक्योरिटी फीचर

Webdunia
मंगलवार, 7 जुलाई 2020 (23:47 IST)
नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) ने अपनी असीमित मुफ्त वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप ‘जियोमीट’ (JioMeet) में अतिरिक्त सुरक्षा फीचर जोड़े हैं। इसका मकसद जूम जैसे ऐप पर हुए साइबर हमलों से और हैकरों से ऐप की सुरक्षा करना है। जूम ऐप पर हुए हैकरों के हमले में लोगों को उनकी स्क्रीन पर अभद्र तस्वीरें दिखनी शुरू हुई थीं।
 
कंपनी ने मंगलवार को कहा कि जियोमीट पर ग्राहक 24 घंटे मुफ्त वीडियो कॉन्फ्रेंस कर सकते हैं। यह ऐप कूट भाषा और पासवर्ड से सुरक्षित है।
 
कंपनी ने कॉन्फ्रेंस आयोजित करने वाले के लिए अतिरिक्त सुरक्षा फीचर भी ऐप में जोड़े हैं। इस सुरक्षा फीचर के तहत उसे बिना लॉगइन या अपनी पहचान जाहिर करे कॉन्फ्रेंस में शामिल होने वाले को रोकने का अधिकर मिलता है।
 
सूत्रों ने बताया कि जियोमीट ने सबके लिए अपना परिचालन शुरू करने के एक हफ्ते के भीतर ही सुरक्षा से जुड़़े कई फीचर जोड़े हैं। जूम के बारे में मिली खबरों को देखते हुए कंपनी ने एहतियाती कदम उठाए हैं। कंपनी ने कहा कि जियोमीट का अपडेटेड संस्करण अब गूगल प्ले स्टोर और एप्पल के ऐप स्टोर पर उपलब्ध है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कांगो में इबोला वायरस का नया खौफ, बच्चों में संक्रमण बढ़ने की आशंका, WHO का अलर्ट

वित्‍तमंत्री सीतारमण ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोलीं- सिर्फ आलोचना करते हैं, नहीं दिखती भारत की तरक्की

Mamata Banerjee : TMC में बगावत तेज, काकोली घोष दस्तीदार के बेटे ने ममता बनर्जी समेत 5 नेताओं पर ठोका मानहानि का मुकदमा

क्या समाप्त होने वाला ईरान-अमेरिका युद्ध, समझौते के कितने करीब दोनों देश, होर्मुज पर किसका कंट्रोल

ईरान ने शांति समझौते से किया इनकार, कहा- अभी तारीख तय नहीं, किसने कहा था 24 घंटे में होगी डील?

सभी देखें

नवीनतम

महाराष्ट्र के सोलापुर में भीषण हादसा, कुएं में गिरी श्रद्धालुओं से भरी वैन, 4 बच्‍चों समेत 8 की मौत

लाड़ली बहना योजना : 'खूब लड़ी मर्दानी वो तो..,' गाकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने 1.25 करोड़ बहनों को दी राशि, कांग्रेस को लताड़ा

कांगो में इबोला वायरस का नया खौफ, बच्चों में संक्रमण बढ़ने की आशंका, WHO का अलर्ट

MP के मुरैना में बड़ा हादसा, यात्रियों में फैली आग की अफवाह, चलती ट्रेन से कूदने पर 4 की मौत

ग्लोबल पेटेंट रैंकिंग के टॉप-20 में पहुंची Jio, ऐसा करने वाली अकेली भारतीय टेक कंपनी बनी

अगला लेख