shiv chalisa

बैंक खाता खोलने के लिए E-KYC से प्रक्रिया होगी सरल, ऐसे डाउनलोड करें E-Aadhaar

Webdunia
गुरुवार, 29 अगस्त 2019 (10:10 IST)
नई दिल्ली। बैंक खाता खोलने के लिए Aadhaar के स्वैच्छिक उपयोग और मतदाता पहचान-पत्र और ड्राइविंग लाइसेंस जैसे अन्य दस्तावेजों के जरिए सत्यापन वालों मामलों में डिजिटल केवाईसी (अपने ग्राहकों को जानो) सुरक्षित और सरल होगी। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अजय भूषण पांडे ने यह बात कही। UIDAI की वेबसाइट से E-Aadhaar डाउनडोड कर सकते हैं, जिसे डिजिटल केवाईसी में प्रयोग किया जा सकता है। 
 
सरकार ने पिछले सप्ताह मनी लांड्रिंग निरोधक (रिकॉर्ड के रखरखाव) नियमों में संशोधन को अधिसूचित किया। इसमें बैंक खाता खोलने के लिए Aadhaar के स्वैच्छिक उपयोग की अनुमति दी गयी है। साथ ही मतदाता पहचान पत्र और ड्राइविंग लाइसेंस जैसे दस्तावेजों के जरिए सत्यापन के मामले में डिजिटल केवाईसी के लिए प्रक्रिया बताई गई है।
 
अधिसूचना से सत्यापन के विभिन्न प्रणालियों के उपयोग का रास्ता साफ हुआ है। इनमें आधार E-KYC (जहां आधार दस्तावेज स्वेच्छा से दिया जाता है), ऑफलाइन सत्यापन और डिजिटल E-KYC शामिल हैं। यही प्रक्रिया म्यूचुअल फंड में निवेश और डिमैट खाता खोलने के लिये भी अपनाई जाएगी।
 
पांडे ने कहा कि मोबाइल कनेक्शन देने के लिए डिजिटल केवाईसी दूरसंचार क्षेत्र में सफल है। बैंक खातों में भी अगर किसी के पास आधार, मतदाता पहचान पत्र या ड्राइविंग लाइसेंस हैं, वह दूरसंचार क्षेत्र की तरह डिजिटल केवाईसी का विकल्प अपना सकता है।
 
उन्होंने कहा कि डिजिटल केवाईसी के लिए जो प्रक्रिया अपनाई गई है, वह इसे सुगम, सुरक्षित और धोखाधड़ी मुक्त बनाता है। पांडे ने कहा कि डिजिटल केवाईसी से उन लोगों के लिए प्रक्रिया सरल होगी, जो बैंक खाता खोलने के लिए अपनी आधार संख्या शेयर नहीं करना चाहते।
ALSO READ: क्या होती है आधार कार्ड की Virtual ID, जानिए जनरेट करने की प्रक्रिया
ऐसे डाउनलोड कर सकते हैं E-Aadhaar : सबसे पहले आप uidai.gov.in वेबसाइट पर जाएं। यह पर आपको दाहिनी ओर Download Aadhaar आधार दिखाई देगा। इस पर क्लिक करें। इसके बाद नया पेज खुलने पर उसमें आपको सारी जानकारी भरना होगी। इसमें अगर आपका आधार बन गया है तो आधार पर क्लिक करना होगा।
 
इसके बाद आधार नंबर, नाम, पिनकोड और सिक्योरिटी कोर्ड डालना होगा। इसके बाद आपके मोबाइल पर ओटीपी आएगा। इस बात का ध्यान रखें कि आपने जिस मोबाइल नंबर से आपके आधार को जोड़ा होगा उसी पर ओटीपी आएगा। इसके बाद आप ओटीपी भर दें तो आपके सिस्टम पर आधार कार्ड आपके सिस्टम पर डाउनलोड हो जाएगा। सिस्टम पर डाउनलोड होने के बाद इसे ओपन करने के लिए आपको आपके नाम के अक्षर को कैपिटल में और अपने जन्म वर्ष के चार अंक टाइप करने होंगे, यही आपका पासवर्ड होगा। अब आपका E-Aadhaar आपके सामने खुल जाएगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

लारीजानी, सुलेमानी को लेकर सामने आया सच, Donald Trump ने कहा- NATO की जरूरत नहीं, ईरान बोला- पहले हिसाब फिर शांति

शादीशुदा लोगों को मिल सकती है बड़ी टैक्स छूट! राघव चड्ढा ने उठाई Joint ITR की मांग, जानिए कैसे बचेगा लाखों का टैक्स

ईरान युद्ध को लेकर डोनाल्ड ट्रंप पर भड़के NCTC डायरेक्टर, 11 बार खुद युद्ध लड़ा, पत्नी को खोया, बोले- इजराइल के दबाव में छेड़ी जंग, दिया इस्तीफा

कढ़ाई में रखी मछली चटका गए थे चूहे, दोस्‍त पर किया शक और इतना मारा कि हो गई मौत

गंगा में इफ्तार पार्टी पड़ी भारी, नाव में खाया नॉनवेज, नदी में फेंके अवशेष, मुस्लिम युवकों पर FIR

सभी देखें

नवीनतम

उज्जैन में सीएम डॉ. मोहन यादव एवं राज्यपाल ने किया 16 निर्माण कार्यों के साथ गीता भवन का भूमि पूजन

MSP पर गेहूं खरीद पर 40 रूपये प्रति क्विंटल मिलेगा बोनस, मोहन कैबिनेट ने दी मंजूरी

कौन है मैथ्यू वैनडाइक? NIA ने 6 यूक्रेनी नागरिकों के साथ किया गिरफ्तार, ड्रोन ट्रेनिंग और म्यांमार लिंक का खुलासा

लारीजानी, सुलेमानी को लेकर सामने आया सच, Donald Trump ने कहा- NATO की जरूरत नहीं, ईरान बोला- पहले हिसाब, फिर शांति

ग्वालियर सांसद भारत सिंह कुशवाह ने लोकसभा में की ग्वालियर रेलवे स्टेशन का नाम भारत रत्न श्रद्धेय पंडित अटल बिहारी वाजपेयी जी के नाम पर करने की मांग

अगला लेख