Hanuman Chalisa

LG अब मोबाइल फोन कारोबार से निकलेगी बाहर, Ai पर करेगी ध्यान केंद्रित

Webdunia
सोमवार, 5 अप्रैल 2021 (14:32 IST)
सियोल। दक्षिण कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक कंपनी एलजी ने अपने घाटे वाले मोबाइल फोन कारोबार से बाहर निकलने की घोषणा की है। कंपनी ने सोमवार को कहा कि अब वह इलेक्ट्रिक वाहन कलपुर्जे, रोबोटिक्स, कृत्रिम मेधा (एआई) तथा अन्य उत्पादों और सेवाओं पर ध्यान केंद्रित करेगी।

ALSO READ: Jio ने जियोगेम्स प्लेटफॉर्म पर 'कॉल ऑफ ड्यूटी मोबाइल ऐस ई-स्पोर्ट्स चैलेंज' किया शुरू
 
कंपनी ने एक बयान में कहा कि एलजी के निदेशक मंडल ने रणनीति में बदलाव की मंजूरी दे दी है। कंपनी ने कहा कि वह जुलाई के अंत तक मोबाइल फोन कारोबार से पूरी तरह बाहर निकल जाएगी। किसी समय एलजी तीसरी सबसे बड़ी मोबाइल फोन कंपनी थी। लेकिन बाद में चीन की कंपनियों और अन्य प्रतिद्वंद्वियों से उसने अपनी बाजार हिस्सेदारी गंवा दी।

ALSO READ: मोबाइल की लत एक तिहाई युवाओं को दे रही बीमारियों का खतरा!
 
काउंटरपॉइंट टेक्नोलॉजी मार्केट रिसर्च के अनुसार एलजी उत्तरी अमेरिका में अब भी तीसरे नंबर पर है। उसकी बाजार हिस्सेदारी 13 प्रतिशत है। 2020 की तीसरी तिमाही में उत्तरी अमेरिका में एपल 39 प्रतिशत की बाजार हिस्सेदारी के साथ पहले और सैमसंग 30 प्रतिशत की बाजार हिस्सेदारी के साथ दूसरे स्थान पर थी। 
 
एलजी ने इससे पहले कहा था कि वह अपनी रणनीति का आकलन कर रही है। 2020 की तीसरी तिमाही में उसकी बिक्री 1 साल पहले की तुलना में 5 प्रतिशत बढ़ी है, लेकिन प्रीमियम उत्पादों की बिक्री सुस्त रहने से उसका मुनाफा घटा है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Hormuz पर IEA की रेड जोन वॉर्निंग, क्या इसके मायने, भारत पर क्या होगा असर, हालात सामान्य होने में कितना समय लगेगा

India Weather : आने वाले दिनों में देश में मौसम के दो रूप, कहीं Heat Wave का प्रकोप, कहीं आंधी, तूफान, बारिश, IMD ने चेतावनी में क्या कहा

Cockroach Janta Party की लोकप्रियता से क्यों परेशान हैं अभिजीत दिपके के माता-पिता, डर के साथ उड़ी हुई है नींद

अमेरिका-ईरान युद्ध से हज पर कितना असर? सऊदी अरब के शक्ति प्रदर्शन से मिडिल ईस्ट में घबराहट

Cockroach Janta Party पर पाकिस्तान कनेक्शन का आरोप, अभिजीत दिपके ने बताया क्या है सच

सभी देखें

नवीनतम

क्या मस्क बनेंगे दुनिया के पहले खरबपति?

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026’ को दिखाई हरी झंडी, हिम तेंदुआ ‘क्यालु’ शुभंकर का किया अनावरण

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर लगी आग, कांग्रेस का पीएम मोदी पर तंज- 'कब तक पूंजीपतियों का फायदा कराते रहोगे?'

LIVE: कोलकाता पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियों, 2 बजे पीएम मोदी से मुलाकात

यीडा क्षेत्र में हजारों करोड़ का निवेश, यूपी में सोलर-आईटी-इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तार

अगला लेख