Hanuman Chalisa

जानें एलपीजी सब्सिडी लेने की ऑनलाइन प्रक्रिया...

Webdunia
देशभर के एलपीजी उपभोक्ताओं को 1 जनवरी से पहल (डीबीटीएल) स्कीम के तहत एलपीजी सब्सिडी सीधे उनके खाते में दी जाएगी। इस स्कीम का लाभ उठाने के लिए पहल (डीबीटीएल) स्कीम जॉइनिंग फॉर्म को भरकर  जमा करना होगा।
 

फॉर्म भरकर एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर/ बैंक के पास 1 जनवरी 2015 से पहले जमा करना होगा। फॉर्म ऑफलाइन के  साथ-साथ ऑनलाइन भी मौजूद है और इसे दोनों तरीके से भरा जा सकता है। यह फॉर्म अपके गैस डिस्ट्रीब्यूटर के  पास भी उपलब्ध है या फिर इसे माईएलपीजी डॉट इन से भी डाउनलोड किया जा सकता है। 
 
 अगले पन्ने, कैसे करें आवेदन...
 
 
1. माईएलपीजी डॉट इन वेबसाइट पर जाना पड़ेगा। आपने जिस डिस्ट्रीब्यूटर से कनेक्शन लिया हुआ है उसके लिंक पर क्लिक करें।
 
2. इसके बाद खुले पेज पर जॉइन डीबीटीएल के ऑप्शन पर क्लिक करें।
 
 3. इसके बाद दो लिंक नजर आएंगे। एक लिंक उनके लिए है जिनके पास आधार नंबर है और दूसरा उनके लिए  जिनके पास आधार नंबर नहीं है। 
 
4. आधार नंबर वाले लिंक पर क्लिक करते ही ऑन वेब वाले ऑप्शन में दिए गए लिंक पर क्लिक करें। इस पेज  पर अन्य तरीके से इस फॉर्म को भरने के लिए भी जरूरी लिंक दिए गए हैं जबकि बिना आधार नंबर वाले लिंक  पर क्लिक करने के लिए यह कंज्यूमर लॉगिन का पेज खोलेगा जिस पर रजिस्ट कर फॉर्म भरा जा सकता है।
 
 5. वेब वाले लिंक पर क्लिक करने पर खुले पेज पर नीले रंग के बॉक्स में लिखे स्टार्ट नाउ पर क्लिक करें।  इसके बाद एक फॉर्म खुलेगा जिसमें अपने डिस्ट्रीब्यूटर का नाम, कंज्यूमर नंबर और आधार नंबर की जानकारी भर  कर समिट करते ही आप इस स्कीम से जुड़ जाएंगे।
 
ऑफलाइन भरे जाने वाले फॉर्म पर तीन ऑप्शन दिए गए हैं। पहला ऑप्शन उनके लिए है जिनके पास आधार  नंबर है। उन्हें इस फॉर्म की दो कॉपी निकालनी है। एक फॉर्म पर केवल ए और बी पार्ट भरने है और इसे  डिस्ट्रीब्यूटर को देना है, जबकि दूसरे फॉर्म में ए, बी और सी तीनों पार्ट भर कर इसे बैंक में जमा करना है।
 
दूसरा ऑप्शन उनक लिए है जिनके पास आधार नंबर नहीं है। उन्हें इस फॉर्म का ए और सी पार्ट भर कर या तो  एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर को देना है या फिर बैंक में जमा करना है। तीसरा ऑप्शन उनके लिए है जिन्हे एलपीजी  सब्सिडी नहीं चाहिए। वे इस फॉर्म का केवल पार्ट ए भरें और इसे अपने एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर के पास जमा करवा  दें। इस प्रकार आप इस सुविधा का लाभ ले पाएंगे। 
Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

गोवा स्थापना दिवस पर PM मोदी ने दीं शुभकामनाएं, बताया 'विकसित भारत' का अहम हिस्सा

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को तगड़ा झटका! जून से 10% महंगा होगा बिजली का बिल

गाजियाबाद के खोड़ा में सूर्या चौहान हत्याकांड पर बवाल, बकरीद पर मुस्लिम दोस्तों ने ली जान

Weather Update: 12 राज्यों में बारिश का अलर्ट, केरल कब पहुंचेगा मानसून?

LIVE: जहरीली शराब से 10 की मौत, पिंपरी-चिंचवड़ में 5 पुलिस अधिकारी सस्पेंड