Dharma Sangrah

मोबाइल बैंकिंग करते हों तो रहें सावधान, 'इवेंटबॉट' वायरस का खतरा

Webdunia
गुरुवार, 14 मई 2020 (20:54 IST)
नई दिल्ली। भारतीय कंप्यूटर प्रतिक्रिया आपदा दल (सीईआरटी-आईएन) ने ताजा परामर्श जारी कर बताया है कि व्यक्तिगत सूचनाएं चुराने वाले 'इवेंटबॉट' नामक मैलवेयर से भारत में एंड्रायड फोन का प्रयोग करने वाले प्रभावित हो सकते हैं।
 
सीईआरटी-आईएन ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि यह ट्रोजन वायरस अवैध रूप से सॉफ्टवेयर डाउनलोड करने वाली वेबसाइट के माध्यम से माइक्रोसॉफ्ट वर्ड, अडोब फ्लैश और अन्य वैध सॉफ्टवेयर का रूप धर कर फोन में घुस सकता है।
 
ट्रोजन एक प्रकार का वायरस या मैलवेयर होता है जो चुपके से कंप्यूटर या मोबाइल के ऑपरेटिंग सिस्टम पर हमला करता है और यूजर्स को पता भी नहीं चलता है।
 
सीईआरटी-आईएन की ओर से जारी एडवायजरी में कहा गया कि इवेंटबॉट नामक एक नया एंड्रायड मोबाइल मैलवेयर फैल रहा है। यह मोबाइल बैंकिंग ट्रोजन है जो सूचनाएं चुराता है।
 
यह एंड्रायड फोन के वित्तीय ऐप से यूजर्स की जानकारी चुरा लेता है, एसएमएस संदेश पढ़ लेता है।सीईआरटीआईएन साइबर हमलों से मुकाबला करने वाली राष्ट्रीय तकनीकी एजेंसी है।
 
एडवायरजरी में कहा गया कि 'इवेंटबॉट' 200 वित्तीय ऐप को निशाना बना सकता है जिनमें बैंकिंग ऐप, पैसा भेजने वाली सेवाएं इत्यादि शामिल हैं।
 
सीईआरटीआईएन ने कहा कि यह वायरस पेपाल बिजनेस, रेवोलुत, बार्कलेज, युनिक्रेडिट, कैपिटल वन यूके, एचएसबीसी यूके, ट्रांसफरवाइज, कॉइनबेस, पेसेफकार्ड इत्यादि को निशाना बना सकता है।
 
एजेंसी ने कहा कि इवेंटबॉट अभी गूगल प्लेस्टोर पर नहीं आया है लेकिन यह किसी वास्तविक सॉफ्टवेयर का रूप धर कर मोबाइल फोन में घुस सकता है।
 
साइबर सुरक्षा एजेंसी ने वायरस से बचने के उपाय भी बताए हैं। एडवायजरी के अनुसार अज्ञात और अविश्वसनीय स्रोत से मोबाइल के ऐप डाउनलोड न करें, एंटी वायरस का प्रयोग करें और गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के पहले भी सॉफ्टवेयर की जानकारी अच्छी तरह पढ़ लें। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ईरान-अमेरिका में सुलह कराएगा पाकिस्तान? सऊदी अरब के रुख ने पलटी बाजी!

मिडिल ईस्ट जंग के बीच PM मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की बड़ी बातचीत, Strait of Hormuz में फंसे जहाजों का वीडियो देख दुनिया हैरान!

धर्म बदलते ही SC का दर्जा खत्म, मुस्लिम या ईसाई बनने पर क्यों छिन जाता है पुराना स्टेटस, क्या कहा सुप्रीम कोर्ट ने

क्या अमेरिका-इजराइल के खिलाफ ईरान के पास कोई सीक्रेट वार प्लान है?

अमेरिका-ईरान युद्ध में पाकिस्तान के फील्ड मार्शल मुनीर कैसे बने मध्यस्थ, भारत की डिप्लोमेसी कहां चूकी?

सभी देखें

नवीनतम

सोनिया गांधी की तबीयत फिर बिगड़ी, सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी साथ

ईरान-अमेरिका में सुलह कराएगा पाकिस्तान? सऊदी अरब के रुख ने पलटी बाजी!

जितना पसीना बहेगा, उतना ही निकट आएगी जीत : CM योगी

स्वयं सहायता समूह से बदली तकदीर, अनीता संग 4400 महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

इंदौर में भी पेट्रोल पंप पर लगी कतारें, प्रशासन ने कहा- पेट्रोल, डीजल एवं रसोई गैस पर्याप्त मात्रा में, अफवाह फैलाने पर होगी कार्रवाई

अगला लेख