Hanuman Chalisa

भारत में इतनी है मोबाइल डेटा की खपत

Webdunia
मंगलवार, 25 जुलाई 2017 (21:10 IST)
नई दिल्ली। बीते पांच साल के दौरान देश में मोबाइल डाटा की प्रति व्यक्ति खपत 24 गुणा बढ़ी है और उपभोक्ताओं की संख्या में लगातार हो रही बढोतरी की बदौलत अगले पांच साल में इसके बढ़कर दोगुणा होने की उम्मीद है। 
 
साख निर्धारक एजेंसी क्रिसिल की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2022 तक डाटा उपभोक्ताओं की संख्या दोगुनी होकर 90 करोड़ के पार पहुंच जाएगी, जिससे कुल डाटा खपत में चार गुणा बढोतरी की संभावना है। इसमें कहा गया है कि डाटा उपभोक्ताओं की बढ़ती संख्या के साथ दूरसंचार कंपनियों को प्रति उपभोक्ता अधिक डाटा खपत के लिए तैयार रहना होगा। 
 
वित्त वर्ष 2011-12 से 2016-17 के बीच 3जी और 4जी सेवाओं के आने से देश में प्रति उपभोक्ता मोबाइल डाटा का इस्तेमाल 61 एमबी से करीब 24 गुणा बढ़कर लगभग 1.30 जीबी प्रति माह पर पहुँच गया है। हालांकि रिलायंस जियो के नि:शुल्क ऑफर के कारण दूरसंचार कंपनियां इस मौके को भुना नहीं पाई और पिछले वित्त वर्ष के दौरान उन्हें डाटा की कीमतों में 40 प्रतिशत के करीब कटौती करनी पड़ी। 
 
रिपोर्ट के मुताबिक मोबाइल डाटा का इस्तेमाल वार्षिक 12 प्रतिशत की दर से बढेगा और 2022 तक प्रति उपभोक्ता खपत 2.3 जीबी मासिक हो जाएगी और इसके बाद इसमें स्थिरता आएगी।  विभिन्न देशों में डाटा खपत के संदर्भ में किए गए तुलनात्मक अध्ययन से यह बात सामने आई है कि डाटा की खपत हाई स्पीड से जुड़ी है। भारत में 4जी सेवा पर मोबाइल डाटा की स्पीड दक्षिण कोरिया के मुकाबले आधी है। वाई-फाई से जुड़े आधारभूत ढांचों से लागत में कमी आएगी और उपभोक्ताओं को तेज इंटरनेट भी मिल पाएगा। क्रिसिल का कहना है कि वाई-फाई सेवा के विस्तार से डाटा खपत में तेजी से बदलाव आएगा। 
 
रिपोर्ट से यह बात भी सामने आई है कि देश में कुल डाटा खपत का करीब 80 फीसदी वीडियो पर खर्च होता है, जबकि चीन में यह 77 प्रतिशत है। यहां लोग सबसे अधिक वीडियो हिंदी भाषा में देखते हैं। वीडियो देखने में होने वाले कुल डाटा खपत का करीब 60 फीसदी हिंदी वीडियो और 35 फीसदी अन्य क्षेत्रीय भाषाओं का वीडियो देखने में होता है। (वार्ता)
Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

EPFO का बड़ा अपडेट! अब UPI से मिनटों में निकाल सकेंगे PF का पैसा, टेस्टिंग पूरी, कैसे काम करेगी नई सुविधा

मुख्यमंत्री योगी की पाती, दिया इको फ्रेंडली पर्यटन का मंत्र

जनता का पैसा जनहित में ही खर्च होगा : योगी आदित्यनाथ

Ferrari Luce : 5 सीटों वाली सुपरकार देगी 530 KM की रेंज, फेरारी की पहली इलेक्ट्रिक कार, कीमत 6.10 करोड़

विद्यालयों में पठन संस्कृति मजबूत करने में जुटी योगी सरकार

अगला लेख