Hanuman Chalisa

भारत में मोबाइल यूजर्स की संख्या 1 अरब 4 करोड़ 90 लाख के पार

Webdunia
शनिवार, 2 जून 2018 (21:26 IST)
नई दिल्ली। इस वर्ष अप्रैल में देश में मोबाइलधारकों की संख्या बढ़कर 1 अरब 4 करोड़ 90 लाख के पार पहुंच गई। दूरसंचार कंपनियों, इंटरनेट, प्रौद्योगिकी और डिजिटल सेवाएं देने वाली कंपनियों के शीर्ष संगठन सीओएआई द्वारा यहां जारी मासिक आंकड़ों के अनुसार मार्च 2018 में देश में 1 अरब 4 करोड़ मोबाइल ग्राहक थे जिनकी संख्या इस वर्ष अप्रैल में 93 लाख से अधिक बढ़कर 1 अरब 4 करोड़ 93 लाख रिपीट 1 अरब 4 करोड़ 93 लाख से ज्यादा हो चुकी है।
 
उसने कहा कि मार्च के आंकड़े में एयरसेल, रिलांयस जियो, एमटीएनएल और टेलीनॉर के ग्राहकों को लेकर ट्राई द्वारा जारी आंकड़े शामिल है। सीओएआई ने कहा कि एयरसेल, रिलायंस कम्युनिकेशंस, रिलायंस जियो, भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) और एमटीएनएल की मासिक ग्राहक संख्या सीधे उसके पास नहीं आती है। दूरसंचार नियामक ट्राई द्वारा मार्च महीने के जारी उनके आंकड़े इसमें शामिल हैं। इसलिए ग्राहकों की संख्या के अंतिम आंकड़ों में कुछ बदलाव हो सकता है।
 
संगठन के अनुसार, भारती एयरटेल 30.86 करोड़ ग्राहकों के साथ देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी बनी हुई है। अप्रैल में उसने 45 लाख नए ग्राहक जोड़े हैं। इसके बाद 22.20 करोड़ ग्राहकों के साथ वोडाफोन इंडिया दूसरे स्थान पर है। आइडिया सेलुलर अप्रैल में 55 लाख से अधिक ग्राहकों को जोड़कर 21.67 करोड़ ग्राहकों के साथ तीसरी बड़ी कंपनी बनी रही है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CNG वाहनों पर ईथेनॉल का क्या असर होगा? CNG Blending से फायदा या नुकसान?

एथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल बना वाहनों का 'दुश्मन'? इंदौर के मैकेनिकों की चौंकाने वाली रिपोर्ट

ईरान युद्ध से अमेरिका का सुपर पॉवर तमगा डगमगाया

ईरान ने BJP और कांग्रेस अध्यक्ष को खामेनेई के अंतिम संस्कार का भेजा निमंत्रण, जानिए कौन करेगा भारत का प्रतिनिधित्व

सांसद महुआ मोइत्रा पर फिर बरसाए अंडे, TMC भड़की, भाजपा पर लगाया आरोप

सभी देखें

नवीनतम

25,000 से कम कीमत वाले स्मार्टफोन होंगे सस्ते, GSTघटाकर 5% करने की सिफारिश

Pakistan में 125 साल पुराना गुरुद्वारा ध्वस्त, पंजाब में सिख समुदाय का विरोध प्रदर्शन, भारत ने क्या कहा

WhatsApp के Username फीचर को लेकर क्यों चिंतित है सरकार, भारत में लॉन्च पर फिलहाल रोक, Meta को नोटिस, 3 दिन में मांगा जवाब

स्वास्थ्य क्षेत्र का हारावल दस्ता बनीं आशा वर्कर, UP में 1.60 लाख से ज्यादा संख्‍या

सांसद महुआ मोइत्रा पर फिर बरसाए अंडे, TMC भड़की, भाजपा पर लगाया आरोप

अगला लेख