Hanuman Chalisa

सावधान, किकी चैलेंज के बाद मोमो चैलेंज, Whatsapp पर बांट रहा है मौत

Webdunia
मंगलवार, 7 अगस्त 2018 (09:03 IST)
इन ‍किकी चैलेंज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। लोग किकी चैलेंज के चक्कर में अपनी जान की बाजी लगा रहा हैं। ब्ले वेल गेम, किकी चैलेंज के बाद अब सोशल मीडिया पर मोमो चैलेंज तेजी से वायरल हो रहा है। दावे के मुताबिक  मोमो जापान से ताल्लुक रखती है और 'मोमो चैलेंज गेम' के लिए जो डरावनी तस्वीर इस्तेमाल की जा रही है, उसे जापानी कलाकार मिदोरी हायाशी ने बनाया था। हालांकि हायाशी का इस गेम से कोई लेना-देना नहीं है। ब्लू व्हेल चैलेंज की तर्ज पर बने इस चैलेंज ने लैटिन अमेरिकी देशों में लोगों की नींद उड़ा रखी है। 
 
अगर आप वॉट्सऐप या फेसबुक पर ज्यादा वक्त बिताते हैं, तो जरा सावधानी बरतें। इन नेटवर्किंग साइट्स पर आए अनजान नंबरों को बिना सोचे-समझे 'सेव' भी न करें। अगर आपने ऐसा किया, तो वह अज्ञात नंबर आपके लिए जानलेवा साबित हो सकता है। जो नंबर मौत बांट रहा है, उसे मोमो (MoMo) कहते हैं। 
 
क्या है चैलेंज : मोमो व्हाट्‍सएप कांटेक्ट नंबर है जो व्हाट्‍सएप पर शेयर किया जा रहा है। ऐसा कहा जाता है कि इसे शेयर करने और इस नंबर को एड करने के बाद एक डरावने चेहरे वाली लड़की की तस्वीर आती है। इस नंबर को एड करने के बाद इस पर कई सारी ऐसी चीजें शेयर होती हैं जो इंसान को धीरे-धीरे सुसाइड करने के लिए उकसाती हैं।
 
साल 2016 में ब्लू व्हेल गेम ने पूरी दुनिया में आतंक फैला दिया था जिसका असर देश पर भी हुआ था। दुनिया भर में इस गेम के चक्कर में कई बच्चों में मौत को गले लगा लिया था।  मोमो एक कॉन्सिपरेसी थ्योरी है जिसका मकसद लोगों का डराना है। DFNDR लैब के मुताबिक इन नंबरों को ट्रैक करने की कोशिश की गई है लेकिन इसको शुरू करने वाला का पता नहीं लग सका है। अगर आपके पास भी ऐसी कोई नंबर या लिंक आए तो सावधान हो जाएं। कृपया सोशल मीडिया पर किसी नंबर और लिंक को खोलने में सावधानी अपनाएं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

WhatsApp ला रहा नया Scam Alert फीचर, अनजान मैसेज पर मिलेगी चेतावनी; यूजर्स खुद तय करेंगे क्या करना है

कर्नाटक को मिला नया CM, डीके शिवकुमार ने ली शपथ, सिद्धारमैया युग का हुआ अंत

ममता बनर्जी की TMC में बड़ी टूट, ऋतब्रत बनर्जी के साथ 60 विधायक, चुने गए विपक्ष के नेता, स्पीकर ने बागी गुट को दी मंजूरी

Lava Bold N2 5G : यह भारत का सबसे सस्ता स्मार्टफोन, 6000mAh बैटरी, Android 16 और 120Hz डिस्प्ले

BTA से पहले US का बड़ा झटका, 60 देशों की बदनाम लिस्ट में क्यों है भारत का नाम, क्या पड़ेगा असर

सभी देखें

नवीनतम

विश्व पर्यावरण दिवस पर पीएम मोदी का गुजरात दौरा, दक्षिण गुजरात को मिलेगी 12,421 करोड़ की सौगात

हादसों से भी नहीं जागा इंदौर प्रशासन, 10 हजार में से 452 इमारतों की फायर ऑडिट, बाकी 'राम भरोसे' कैसे बुझेगी आग?

SEBI का बड़ा एक्शन: 15 लाख करोड़ की फर्जी कमाई दिखाने के आरोप में राजेश एक्सपोर्ट्स पर शिकंजा, शेयर धड़ाम

कौन हैं गंगाधरा स्वामी जिन्होंने भविष्यवाणी की थी कि शिवकुमार बनेंगे CM, उन्हीं के नाम पर ली DK ने मुख्‍यमंत्री पद की शपथ

मोदी सरकार ने कई प्रोजेक्ट को दी मंजूरी, 39290 करोड़ होंगे खर्च, इन राज्यों की चमकी किस्मत

अगला लेख