Dharma Sangrah

अगर आपके पास भी है Aadhaar Card तो जीत सकते हैं 30000 रुपए का इनाम, जानिए कैसे

सुधीर शर्मा
Aadhaar Card भारतीय नागरिकता की पहचान है। Aadhaar Card  को बनाने, उसमें सुधार और लोगों में डिजिटल प्रक्रिया को समझाने के लिए UIDAI ने #MYAadhaaronline Contest शुरू किया है। इसमें विजेता को 30,000 रुपए तक नकद जीतने का मौका मिल रहा है। अब आप सोचेंगे कि प्रतियोगिता में इनाम जीतने के लिए आपको क्या करना होगा। इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए आपके पास Aadhaar Card होना आवश्यक है।
UIDAI द्वारा सोशल मीडिया पर दी गई जानकारी के मुताबिक प्रतियोगिता के तहत सभी प्रतिभागियों को बताई गई लिस्ट में से कोई भी एक या एक से ज्यादा विषय चुनना है और उस पर एक पर ट्यूटोरियल वीडियो बनाना है।
इस प्रतियोगिता में आपको खुद के द्वारा चुने गए टॉपिक को वीडियो में आसान तरीके से समझाना होगा। UIDAI के अनुसार सबसे ज्यादा क्रिएटिव और एक्सप्लेनेटरी वीडियो बनाने वाले को 30,000 रुपए तक का नकद पुरस्कार मिलेगा। इस प्रतियोगिता में कुल 48 नकद पुरस्कार दिया जाएंगे। यह प्रतियोगिता 8 जुलाई 2019 को समाप्त होगी।
इन विषयों पर बनाना होगा वीडियो
डाउनलोड आधार
चेक आधार जनरेशन/ अपडेट स्टेटस
लोकेटेड आधार केंद्र
अपडेट एड्रेस ऑनलाइन
रिक्वेस्ट फॉर आधार वैलिडेशन लेटर
चेक ऑनलाइन एड्रेस अपडेट स्टेटस
आधार अपडेट हिस्ट्री
रिट्रीव लॉस्ट ऑर फॉरगॉटन EID/UID
ऑर्डर आधार रिप्रिंट
वर्चुअल ID(VID) जनरेटर
लॉक/अनलॉक बायोमेट्रिक्स
आधार ऑथेंटिकेशन हिस्ट्री
आधार लॉक/अनलॉक
वेरिफाई आधार ऑनलाइन
वेरिफाई ईमेल/मोबाइल नंबर
 
प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए इन 15 कैटेगरी में से अपने पसंद के किसी भी टॉपिक पर वीडियो बना सकते हैं।  आप एक से ज्यादा टॉपिक पर भी वीडियो बना सकते हैं। इस प्रतियोगिता में सिर्फ भारतीय ही शामिल हो सकते हैं। जिन लोगों के पास Aadhaar Card नहीं है, वे इस प्रतियोगिता में शामिल नहीं हो सकते हैं।
 
क्या हैं प्रतियोगिता की शर्तें : वीडियो की समयावधि 30 सेकंड से 120 सेकंड होनी चाहिए। वीडियो किसी भी फॉर्मेट में हो सकती है। अच्छी साउंड क्वालिटी की वीडियो को पहली पसंद रहेगी। वीडियो हिन्दी या इंग्लिश भाषा में ही बनाना जा सकता है।

प्रतियोगिता में सिर्फ एक ही व्यक्ति शामिल हो सकता है। टीम एंट्री मान्य नहीं होगी। वीडियो बनाते वक्त आधार में दी गई जानकारी को ब्लर कर दें। अगर किसी वीडियो में कॉन्टेक्ट डिटेल्स नजर आती है तो वह अवैध एंट्री मानी जाएगा। अलग-अलग कैटेगरी में अलग-अलग इनाम दिए जाएंगे।

प्रतियोगिता की अन्य जानकारियों के लिए आप UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं। प्रतियोगिता से जुड़ी नियम और शर्तों की जानकारी आप इस लिंक पर क्लिक कर जान सकते हैं- https://bit.ly/2XOTK0U
(नोट : यह खबर UIDAI द्वारा सोशल मीडिया पर दी गई जानकारी पर आधारित है।)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ईरान-अमेरिका में सुलह कराएगा पाकिस्तान? सऊदी अरब के रुख ने पलटी बाजी!

मिडिल ईस्ट जंग के बीच PM मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की बड़ी बातचीत, Strait of Hormuz में फंसे जहाजों का वीडियो देख दुनिया हैरान!

धर्म बदलते ही SC का दर्जा खत्म, मुस्लिम या ईसाई बनने पर क्यों छिन जाता है पुराना स्टेटस, क्या कहा सुप्रीम कोर्ट ने

क्या अमेरिका-इजराइल के खिलाफ ईरान के पास कोई सीक्रेट वार प्लान है?

अमेरिका-ईरान युद्ध में पाकिस्तान के फील्ड मार्शल मुनीर कैसे बने मध्यस्थ, भारत की डिप्लोमेसी कहां चूकी?

सभी देखें

नवीनतम

सोनिया गांधी की तबीयत फिर बिगड़ी, सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी साथ

ईरान-अमेरिका में सुलह कराएगा पाकिस्तान? सऊदी अरब के रुख ने पलटी बाजी!

जितना पसीना बहेगा, उतना ही निकट आएगी जीत : CM योगी

स्वयं सहायता समूह से बदली तकदीर, अनीता संग 4400 महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

इंदौर में भी पेट्रोल पंप पर लगी कतारें, प्रशासन ने कहा- पेट्रोल, डीजल एवं रसोई गैस पर्याप्त मात्रा में, अफवाह फैलाने पर होगी कार्रवाई

अगला लेख