Hanuman Chalisa

मोदी एप से होगा किसानों की समस्या का समाधान

Webdunia
शुक्रवार, 17 जून 2016 (19:40 IST)
नई दिल्ली। किसान नरेंद्र मोदी एप के जरिए अब न केवल अपनी बात प्रधानमंत्री तक पहुंचा रहे हैं बल्कि मंत्री और अधिकारी उनका समाधान भी कर रहे हैं। कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह के अनुसार त्रिपुरा के बेलोनिया के एक किसान मिहिर भट्टाचार्य ने 13 जून को नरेन्द्र मोदी एप के जरिए डेयरी खोलने के लिए जरूरी सूचनाएं मांगी थीं।

कृषि मंत्री की ओर से उसी दिन उसका जवाब दिया गया और संबंधित अधिकारी को मिहिर से बात करके समस्या का समाधान करने का निर्देश दिया गया। 
 
अगले दिन मंत्रालय के अधिकारी ने किसान से बातचीत की और समस्या का समाधान कर दिया। भट्टाचार्य ने उसी दिन अपनी समस्या का समाधान करने को लेकर कृषि मंत्री को धन्यवाद भी दिया।
 
दूध की कमी वाले बेलोनिया क्षेत्र का यह किसान लंबे समय से अपने क्षेत्र में डेयरी फार्म खोलना चाहता था लेकिन वह ऐसा कर नहीं पा रहा था। इस किसान ने सरकार के काम को लेकर उसकी सराहना भी की है। (वार्ता)

Show comments

जरूर पढ़ें

E20 पेट्रोल से इंजन खराब हुआ तो क्या इंश्योरेंस क्लेम मिलेगा? सरकार ने बताई सचाई, क्या बोलीं बीमा कंपनियां

20,000 के बजट में ये हैं जून 2026 के टॉप 3 बेस्ट स्मार्टफोन्स, 7000mAh बैटरी और गेमिंग प्रोसेसर का धांसू कॉम्बो

Tata Sierra EV vs Toyota Ebella: 500km से ज्यादा माइलेज वाली दो धाकड़ इलेक्ट्रिक SUVs में महामुकाबला, जानें लॉन्च डेट और कीमत!

नागौद राजघराने में साहब, बीवी और सौतन — हवस, धोखे और खून से सनी राजसी दास्तान

राम नाम की लूट... 'अयोध्या कांड' से पूरा देश हिला, SIT जांच के बीच चंपत राय बीमार, नृपेन्द्र मिश्रा गायब

सभी देखें

नवीनतम

मेलोडी मूमेंट के बाद फिर साथ PM मोदी-जॉर्जिया मेलोनी, ट्रंप से मिलाया हाथ, G7 Summit के मंच से भारत का दुनिया को बड़ा संदेश

नागपुर में एयरफोर्स अफसर की पत्नी से हैवानियत, रेप, ब्लैकमेल कर धर्मांतरण की कोशिश

ज्येष्ठ मास के सातवें मंगलवार पर हुआ विशाल हनुमान भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

योगी सरकार का बड़ा कदम: 8 जिलों के आस्था स्थलों के विकास पर 79 करोड़ रुपये खर्च, 33 परियोजनाओं पर काम शुरू

UP B.Ed Result 2026 : अलीगढ़ की वंदना सिंह बनीं प्रदेश टॉपर, 4 लाख से अधिक अभ्यर्थियों को मिली रैंक

अगला लेख