Hanuman Chalisa

बेहतरीन फीचर्स के साथ लांच हुआ निकॉन का नया कैमरा

Webdunia
सोमवार, 4 सितम्बर 2017 (15:43 IST)
कैमरा निर्माता कंपनी निकॉन इंडिया ने नया डीएसएलआर डी850 लांच करने की घोषणा की। यह डी 810 का अपग्रेड वर्जन है। निकॉन इंडिया जापान की बहुराष्ट्रीय कंपनी निकॉन की सहायक इकाई है। एक कार्यक्रम के दौरान यह कैमरा लांच किया गया। डी 850 बॉडी की कीमत 2,54,950 रुपए और एएफ-एस निकॉर 24-120एमएम एफ 4जी ईडी वीआर लैंस के साथ इसकी कीमत 2,99,950 रुपए है।
 
इस कैमरे को रग्ड मैगनिजियम एलॉय बॉडी से बनाया गया है। इसमें निकॉन के स्नैपब्रिज फीचर के लिए इन-बिल्ट वाई-फाई और ब्लूटूथ दिया गया है। यह फीचर कैमरा बंद होने पर भी इमेजेज को स्मार्टफोन में ट्रांसफर कर सकता है। इसमें 3.2 इंच का टचस्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है। इसके अतिरिक्त इसमें इलेक्ट्रॉनिक शटर है,जो साइलेंट शूटिंग के लिए इस्तेमाल किया जाता है। साथ ही तीन साइज की रॉ फाइल्स को चुनना, एक्सक्यूडी और एसडी कार्ड के लिए ड्यूल मेमोरी कार्ड स्लॉट, बैकलिट बटन, 1080पी वीडियो के लिए फोक्स पीकिंग रीड आउट, लाइव वीडियो मोड में फोटो खींचना और टाइमलैप्स का 4के वीडियो बनाने जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसमें एचडीएमआई आउटपुट दिया गया है।
 
बिना किसी ऑप्टिकल लो पास फिल्टर के इस कैमरे में 45.7 मेगापिक्सल का फुल-फ्रेम बीएसआई सीएमओएस सेंसर दिया गया है। यह लाइट को अच्छे से कवर करता है। इसमें निकॉन एक्सपीड 5 इमेज प्रोसेसिंग इंजन का इस्तेमाल किया गया है जो फुल रिजोल्यूशन 7 फ्रेम प्रति सेकंड पर काम करता है। इसके अलावा पहले से ज्यादा आईएसओ रेंज और 99 क्रॉस-टाइप ऑटोफोक्स प्वाइंट के साथ 153 प्वाइंट ऑटोफोक्स सिस्टम दिया गया है। साथ ही यह कैमरा 30 फ्रेम प्रति सेकंड पर 4के वीडियो शूट और 120 फ्रेम प्रति सेकंड पर 1080पी वीडियो शूट कर सकता है।
 
कंपनी के प्रबंध निदेशक काजुओ निनोमिया ने कहा कि निकॉन डी850 की पेशकश तेजी से बदलते फोटोग्राफी क्षेत्र में बेहतरीन प्रौद्योगिकी नवोन्मेष लाने की दिशा में हमारी प्रतिबद्धता का उदाहरण है। इस मौके पर पद्मश्री से सम्मानित फोटाग्राफर रघु राय भी और बॉलीवुड के मशहूर फोटोग्राफर डब्बू रत्नानी भी मौजूद थे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अशोक गहलोत का बड़ा दावा, बोले- कांग्रेस अध्यक्ष बनना चाहता था, साजिश का हुआ शिकार...

होर्मुज स्ट्रेट में फिर बढ़ा तनाव, अमेरिका ने किया ईरानी ड्रोन पर हमला, ईरान ने ट्रंप को दी चेतावनी

INDIA गठबंधन बैठक से पहले बढ़ा तनाव, NDA नेताओं ने कसा तंज, DMK ने किया बहिष्कार

LPG : पड़ोसी देशों से सस्ता है एलपीजी, दाम बढ़ाने पर सरकार ने क्या कहा

महंगाई का झटका! घरेलू LPG सिलेंडर 29 रुपए महंगा, जानिए अब आपके शहर में कितनी होगी कीमत

सभी देखें

नवीनतम

दिल्ली में अचानक आया आंधी-तूफान, Air India के 3 विमान हुए क्षतिग्रस्‍त, IGI एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश को देश का अग्रणी स्टार्टअप गंतव्य बनाने की तैयारी, नई स्टार्टअप नीति-2026 पर मुख्यमंत्री योगी ने की समीक्षा

यूपी में 'मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना' बनी बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की गारंटी

प्रदेश के हर जिले में लगेंगे जनकल्याण शिविर, CM डॉ. मोहन बोले- जनता को मिलेगा योजनाओं का लाभ

दिव्यांगों के लिए सहारा बनी योगी सरकार की पेंशन योजना, लाभार्थियों ने जताया आभार

अगला लेख