Hanuman Chalisa

क्रैडिट कार्ड से खरीदा हो स्मार्ट फोन तो सावधान

Webdunia
सोमवार, 22 जनवरी 2018 (12:43 IST)
बढ़ती टेक्नोलॉजी से धोखाधड़ी के मामले भी बढ़ते जा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला सामना आने आया है। खबरों के मुताबिक वनप्लस स्मार्टफोन खरीदने पर लोगों की क्रैडिट कार्ड से जुड़ी निजी जानकारी चोरी हो गई है जिसे धोखाधड़ी से खरीदारी करने के लिए इस्तेमाल में लाया गया है। कम्पनी के मुताबिक लगभग 40,000 ग्राहकों की क्रैडिट कार्ड से जुड़ी जानकारी को चुराया गया है, जिन्होंने नवंबर 2017 से जनवरी 2018 के मध्य तक कम्पनी की वैबसाइट से क्रैडिट कार्ड को स्वाइप कर स्मार्टफोन खरीदा है।
 
इस मामले के बाद वन प्लस ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट से क्रेडिट कार्ड पेमैंट की सपोर्ट को बंद कर दिया है और इससे प्रभावित लोगों को कम्पनी एक वर्ष के लिए क्रैडिट कार्ड मॉनीटरिंग सर्विस फ्री में दे रही है। इस मामले को लेकर फिलहाल जांच-पड़ताल जारी है। वनप्लस के प्रवक्ता के मुताबिक एक मलिशियस व्यक्ति ने वनप्लस के सर्वरों तक अपनी पहुंच बना ली और एक स्क्रिप्ट को कम्पनी के सर्वर में इंस्टाल कर दिया। इससे पेमैंट फोर्म में टाइप की गई क्रैडिट कार्ड की जानकारी तक इसकी पहुंच बन गई।  कुछ खरीदार वनप्लस के पेमैंट प्रोसेसर को इसके लिए दोषी मान रहे हैं। उनका कहना है कि विंडों पर क्रैडिट कार्ड से जुड़ी जानकारी भरते समय व इनक्रिप्ट होने से पहले ही चोरी हुई है। माना जा रहा है कि जिन लोगों ने Paypal से भुगतान किया है, वे इस अटैक से बच गए हैं। 
 
पहले भी विवादों में आ चुकी है वन प्लस : इससे पहले भी वनप्लस पर आरोप लगा था कि कम्पनी एक एप के जरिए यूजर्स की अनुमति के बिना उनके पर्सनल डाटा को एक्सेस कर रही है। कम्पनी ने अपने स्मार्टफोन्स में इंजीनियर मोड नाम की एक एप को इंस्टाल कर रखा था जो चोरी- छिपे यूजर की सारी जानकारी कम्पनी के सर्वर तक पहुंचा रही थी। (एजेंसियां) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

देवास पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा एक्शन, SDM, SDOP सहित नायब तहसीलदार सस्पेंड

नीदरलैंड ने भारत को दिया खास तोहफा, PM मोदी को लौटाई ये बेशकीमती चीज, चोल राजवंश से है कनेक्‍शन

भारत में जब्त हुई 182 करोड़ की कैप्टागन, इसे क्यों कहा जाता है जिहादी ड्रग, क्या हैं इसके साइड इफेक्ट

PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, भारतीय समुदाय को किया संबोधित, जानिए संबोधन की 10 बड़ी बातें...

राम मंदिर के तर्ज पर भोजशाला में बनेगा भव्य मंदिर?, राम मंदिर के शिल्पकार चंद्रक्रांत सोमपुरा डिजाइन करने को तैयार

अगला लेख