Hanuman Chalisa

सावधान, त्योहारों पर ऑनलाइन शॉपिंग करते समय कहीं आप तो नहीं करते ये गलतियां...

सुधीर शर्मा
गुरुवार, 18 अक्टूबर 2018 (08:34 IST)
व्यक्ति अब सुविधा के लिए घर बैठे ही ऑनलाइन खरीदी कर रहा है। घर बैठे ही वह ऑनलाइन ऑर्डर दे देता है, पैमेंट भी ऑनलाइन हो जाता है और खरीदा हुआ प्रोडक्ट उसके पास पहुंच भी जाता है।

 
इस त्योहारी सीजन में ई-कॉमर्स कंपनियां ग्राहकों को बेहतरीन ऑफर्स भी दे रही हैं। भारी डिस्काउंट के साथ ही कैश बैक जैसे ऑफर्स कई प्रोडक्टस पर चल रहे हैं, लेकिन ऑनलाइन खरीदी करते हुए फ्रॉड की घटनाएं भी सामने आ रही हैं, इसलिए ऑनलाइन खरीदी में सावधानी रखना आवश्यक है।
 
हाल ही में महाराष्ट्र में एक ऐसी ही घटना सामने आई है। महाराष्ट्र में एक शख्‍स ने ऑनलाइन शॉपिंग कर मोबाइल खरीदा, लेकिन जब उसके पास पैकेट पहुंता तो होश उड़ गए। मोबाइल की जगह पैकेट में ईंट रखी हुई थी। पीड़ित व्यक्ति ने तुरंत पुलिस स्टेशन में इसकी शिकायत दर्ज करवाई। खबरों के अनुसार, ऑर्डर करने वाले उस व्यक्ति ने 9134 रुपए का भुगतान कर दिया। उसे कंपनी की तरफ से संदेश आया था कि एक हफ्ते के अंदर उसे मोबाइल मिल जाएगा।

 
यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी इस तरह की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिनमें ग्राहकों को खरीदा गया प्रोडक्ट न मिलते हुए दूसरी वस्तुएं निकलीं। इसलिए ऑनलाइन शॉपिंग करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना आवश्यक है।
 
रखें इन बातों का ध्यान : 
- जब भी आपके प्रोडक्ट घर पहुंचे तो उसकी पैकिंग को खोलते समय मोबाइल से वीडियो या फोटो बना लें, ताकि कोई गलत प्रोडक्ट निकलने पर कंपनी को शिकायत करते वक्त आपके पास प्रूफ रहेगा।

 
- अगर आपको भी ऑर्डर किए गए प्रोडक्ट के स्थान पर कोई दूसरी वस्तु मिलती है तो तुरंत कंपनी के कस्टमर केयर या फिर पुलिस स्टेशन में शिकायत करें।
 
- कई कंपनियां कैश ऑन डिलेवरी का ऑफर्स देती हैं। जहां तक संभव हो प्रोडक्ट आने पर ही भुगतान करें।
 
- किसी भी ऑनलाइन पोर्टल पर खरीदारी करने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि आप किसी ऐसे लिंक पर क्लिक तो नहीं कर रहे हैं, जो आपको बिना किसी कारण के अवांछित ई-मेल भेजते हैं या लिंक्स पर जाने के बाद आपको चकित कर देने वाले आकर्षक ऑफर तो नहीं मिल रहे हैं। यह अक्सर हमारी जानकारियों को चुरा लेते हैं।

 
- ऑनलाइन शॉपिंग के लिए कोशिश करें कि एक ही कार्ड का प्रयोग करें, ताकि अकाउंट चेक करते समय परेशानी का सामना न करना पड़े और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी का पता भी चल सके।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मिडिल ईस्ट संकट के बीच सरकार अलर्ट मोड में, प्रधानमंत्री मोदी ने की हाईलेवल मीटिंग, ऊर्जा आपूर्ति समेत इन मुद्दों पर हुई चर्चा

दुश्मनों को छोड़ सबके लिए खुला है होर्मुज.. झुकने वाले नहीं हैं हम.. ट्रंप की चेतावनी पर ईरान का पलटवार

ट्रंप की 48 घंटे वाली धमकी पर अब ईरान ने कसा तंज, कहा- आप तो ईरान के लोगों को आजादी दिलाने आए थे...

Hormuz के पास Iran का खतरनाक प्लान! Qeshm Island बना अंडरग्राउंड मिसाइल बेस, दुनिया की तेल सप्लाई पर बढ़ा खतरा

48 घंटे में Hormuz Strait खोलो वरना पावर प्लांट कर देंगे तबाह, डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को खुली धमकी, तेल संकट से दुनिया में हड़कंप

सभी देखें

नवीनतम

ईरान-इजराइल युद्ध से तेल संकट गहराया, ब्रेंट क्रूड 112 डॉलर पार

नवरात्र में बेटियों को बड़ी संख्या में नियुक्ति पत्र मिलना सकारात्मक संकेत : योगी आदित्यनाथ

योगी सरकार की अभ्युदय योजना का मिला लाभ, UPSC में प्रदेश की 3 बेटियों ने लहराया परचम

नदियों की निर्मलता के लिए पूर्व सरकार की तुलना में CM योगी ने किया 10 गुना काम

खनिज एवं उपखनिज खनन से हुई राजस्व प्राप्ति में वृद्धि, सोनभद्र का रहा सर्वाधिक योगदान

अगला लेख