shiv chalisa

अब आसानी से बन जाएगा आपका पैनकार्ड, जानें प्रक्रिया

Webdunia
गुरुवार, 4 दिसंबर 2014 (11:55 IST)
आज बहुत सारे महत्वपूर्ण सरकारी कार्य ऑनलाइन किए जा रहे हैं। जैसा कि बदलते दौर के साथ सरकार का हर क्षेत्र डिजिटलाइजेशन का लबादा ओढ़ चुका है ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप ऑनलाइन पैन कार्ड कैसे बनवा सकते हैं।

 
 
आज हम आपको बताएंगे पैन कार्ड के बारे में। भारत में पैन कार्ड का इस्तेमाल वित्तीय लेन-देन के साथ बैंक में खाता खुलवाने, टैक्स रिर्टन भरने व 50 हजार से अधिक के वित्तीय लेन-देन के लिए किया जाता है। अगर आप नौकरी य अपना बिजनेस संभाल रहे हैं तो पैन कार्ड का होना आवश्यक है।

ऑनलाइन पैन कार्ड के लिए आवेदन करना बहुत आसान है। इसके लिए आपको ऑनलाइन एक फॉर्म भरना होता है पर इसके बाद प्रक्रिया को पूरा करने के लिए आपको आपने दस्तावेज आयकर पैन सेवा कार्यालय में भेजना होता है। एक बार जैसे ही आपने साइट फॉर्म भरकर अपने पेपर भेज दिए तो कुछ ही दिन में प्रक्रिया पूरी होने के बाद पैन कार्ड आपके दिए गए पते पर डॉक सेवा द्वारा भेज दिया जाता है। अगर आवेदन संबंधी जानकारी चाहिए तो इस हेल्पलाइन नं 18001801961 पर कॉल कर सकते हैं।
अगले पन्ने पर, कौनसे दस्तावेजों की आवश्यकता होती है...

फॉर्म को जमा करने के लिए आपको दस्तावेजों को भी साथ में ही यूनिट वेबसाइट में अपलोड करना होता है। जिसके लिए आपको अपना पहचान पत्र पते एवं जन्मतिथि सहित और पासपोर्ट साइज स्केन्ड फोटोग्राफ को अपलोड करना होगा।

पहचान पत्र में वोटर आईडी, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस,हथियार का लाइसेंस, राशन कार्ड जिसमें आवेदक का फोटो लगा हो, को मान्य किया जाएगा। इसके लिए आप आयकर विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर पूरी प्रक्रिया कर सकते हैं।

Show comments

जरूर पढ़ें

तीसरा बच्चा पैदा करने पर मिलेंगे 25000 रुपए, शिक्षा भी मिलेगी मुफ्त, सरकार ने पेश किया ड्रॉफ्ट

Iran-Israel War : अयातुल्लाह खामेनेई का दाहिना हाथ निकला गद्दार, ismail qaani पर क्यों गहराया शक, Mossad के एजेंट होने का क्या है सच

AIIMS जोधपुर से UPSC टॉपर, पढ़िए Anuj Agnihotri की सक्सेस स्टोरी, बताया सफलता का राज

LPG : देश में तेल, रसोई गैस की किल्लत नहीं होगी, भारत के पास जरूरत से ज्यादा सप्लाई, जानिए कैसे होता है एलपीजी का प्रोडक्शन

ट्रंप कौन होता है भारत को रूस से तेल खरीदने की ‘इजाजत’ देने वाला?

सभी देखें

नवीनतम

अमेरिकी दावे पर भारत का पलटवार, कहा- रूसी तेल खरीदने के लिए इजाजत की जरूरत नहीं

TRP की रेस पर लगा 'ब्रेक': सरकार का न्यूज़ चैनलों को लेकर बड़ा फैसला, 4 हफ्ते तक रेटिंग पर रोक

कब्र में ले जाएंगे सरेंडर का सपना! ट्रंप की मांग पर भड़का ईरान, राष्ट्रपति ने पड़ोसी देशों से माफी मांगी

अमेरिका-ईरान युद्ध से शेयर बाजार में भूचाल, सेंसेक्स 2372 अंक टूटा, निवेशकों के लाखों करोड़ डूबे

अमेरिका ईरान जंग में क्या पाकिस्तान भी होगा शामिल, सऊदी अरब के रक्षा मंत्री से क्या बोले आसिम मुनीर?