Dharma Sangrah

Paytm ने लॉन्च किया मेक इन इंडिया पॉकेट साउंडबॉक्स और म्यूजिक साउंडबॉक्स, पेमेंट के साथ अब म्यूजिक का भी मजा

Webdunia
सोमवार, 14 अगस्त 2023 (18:09 IST)
Paytm launches new Pocket Soundbox : पेटीएम ने इन-स्टोर पेमेंट्स के लिए उपयोगी स्वदेश निर्मित 2 नए डिवाइस-पेटीएम पॉकेट साउंडबॉक्स और पेटीएम म्यूजिक साउंडबॉक्स लॉन्च करने का ऐलान किया। पेटीएम के ऑफलाइन भुगतान के मुख्य कारोबार अधिकारी रिपुणजय गौर ने यहां यह घोषणा करते हुए कहा कि पेटीएम साउंडबॉक्स के माध्यम से ऑडियो पेमेंट अलर्ट की सुविधा दी जाती है। 
 
ये दोनों उत्पाद भारत में विकसित और निर्मित हैं। उन्होंने कहा कि पॉकेट साउंडबॉक्स उन कारोबारियों के लिए अपनी तरह का अनोखा डिवाइस है, जिसे अकसर सफर पर रहना पड़ता है। यह लाइटवेट, पोर्टेबल डिवाइस कारोबारियों की पॉकेट में बिल्कुल फिट आ जाता है, जिससे वह उन्हें घर से बाहर भी पेमेंट मिलने के बारे में अलर्ट करता रहता है। यह डिवाइस 4जी कनेक्टिविटी और 5 दिन की बैटरी लाइफ के साथ मिलती है। इसमें टॉर्च भी है। 
 
यह फिलहाल 7 भाषाओं, अंग्रेजी, हिन्दी, बांग्ला, उड़िया, मराठी और पंजाबी में उपलब्ध है। जल्द ही यह 14 भाषाओं को सपोर्ट करेगा।
 
उन्होंने कहा कि एक और घरेलू उपकरण पेटीएम म्‍यूजिक साउंडबॉक्स कारोबार को मनोरंजन से जोड़ता है। 
 
इस 4जी- इनेबल्‍ड डिवाइस को उपभोक्ता ब्लूटूथ के माध्यम से अपने फोन से कनेक्ट कर सकते हैं और संगीत, म्यूजिक कॉमेंट्री और समाचार सुन सकते हैं। इसका वॉयस ओवरले फीचर यह सुनिश्चित करता है कि कारोबारियों को म्यूजिक सुनते समय भी पेमेंट के नोटिफिकेशन सुनाई दें। 
 
यह फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है और टाइप सी चार्जर के साथ आता है। सभी पेटीएम साउंडबॉक्स डिवाइसेस भारत में बनाई गई हैं। इसके दूसरे फीचर्स में 7 दिन की बैटरी लाइफ और 4वॉट का स्पीकर शामिल है। 
 
इसमें 4जी कनेक्टिवटी है और यह अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मराठी, मलयालम, बंगला, गुजराती, पंजाबी और उड़िया आदि 14 भाषाओं को सपोर्ट करता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

महिला जेम्सबॉन्ड अन्ना चैपमैन फिर काम पर लौटीं, जानिए कौन है यह करिश्माई रूसी जासूस

America में भारतीय ट्रक ड्राइवर ने कई कारों को रौंदा, 3 लोगों की गई जान

डोनाल्ड ट्रंप इफेक्ट, क्या प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नहीं जाएंगे आसियान?

दीपावली पर बोरे भर सिक्के लेकर स्कूटी खरीदने पहुंचा किसान, गिफ्ट देख डबल हुई खुशी

चित्रकूट में लगा गधा मेला, 1.05 लाख में बिका 'सनी देओल', कितने में बिका 'सलमान'

सभी देखें

नवीनतम

औषधियों की गुणवत्ता सर्वोपरि, नियंत्रण तंत्र को बनाएं सुदृढ़ और प्रभावी : CM योगी

मुख्यमंत्री योगी का बड़ा फैसला, PWD अधिकारियों के बढ़ेंगे वित्तीय अधिकार, 30 वर्ष बाद हो रही बढ़ोतरी

हथेली पर सुसाइड नोट लिखकर फंदे पर झूल गई सतारा की डॉक्टर, SI कर रहा था यौन उत्पीड़न

ग़ाज़ा युद्धविराम एक 'जीवन रेखा' मगर वहां के अस्पताल अब भी जर्जर

आगरा में जुगाड़ की आतिशबाजी, जीवन पर पड़ी भारी, हादसे का CCTV आया सामने

अगला लेख