Hanuman Chalisa

पेटीएम का 12/12 फेस्टिवल में 50 प्रतिशत तक कैशबैक

Webdunia
सोमवार, 11 दिसंबर 2017 (15:45 IST)
नई दिल्ली। मोबाइल वॉलेट भुगतान प्लेटफॉर्म पेटीएम ने डिजिटल भुगतान को गति देने के उद्देश्य से 12/12 फेस्टिवल का दूसरा संस्करण शुरू करने की घोषणा की है जिसमें 50 फीसदी तक कैशबैक मिलेगा।  पेटीएम ने यहां जारी बयान में यह घोषणा करते हुए कहा कि इस ऑफलाइन खरीदारी फेस्टिवल का लक्ष्य पेटीएम के माध्यम से भुगतान पर बेस्ट डील और सुनिश्चित कैशबैक देना है। 
 
पूरे देश में 12 दिसंबर को रिटेल स्टोरों, सुपर बाजारों, रेस्तरां, फार्मेसी स्टोरों, पेट्रोल पंप, मिल्क बूथ, छोटे फुटकर व्यापारियों सहित 50 लाख से अधिक स्थानों पर पेटीएम माध्यम से खरीदारी करने वालों को 50 प्रतिशत तक कैशबैक मिलेगा। इसमें बिग बाजार, पिज्जा हट, रिलायंस डिजिटल, पेंटालून्स, अपोलो, मोरे, पीटर इंग्लैंड, लेंसकार्ट, कैफे कॉफी डे, वुडलैंड, रिलेक्सो, मीना बाजार जैसे कुछ बड़े स्टोर और ब्रांड भी शामिल हैं। इसी के साथ लाखों छोटे नजदीकी रिटेलर्स और किराना स्टोर्स भी इस 12/12 फेस्टिवल का हिस्सा हैं।
 
उसने कहा कि 12/12 फेस्टिवल मोबाइल भुगतान की ताकत और ऑफलाइन रिटेल के समावेश को समर्पित है। कंपनी का लक्ष्य ऑफलाइल फुटकर व्यापारियों को सुविधाएं मुहैया कराना है ताकि वे पेटीएम के साथ डिजिटल आंदोलन का हिस्सा बन सकें और नये ग्राहकों को आकर्षित कर सकें। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

विदेश यात्रा पर टैक्स लगाने की अफवाहों पर आया सरकार का बयान, PM मोदी ने क्या कहा

CJI सूर्यकांत की बड़ी टिप्पणी, कुछ बेरोजगार युवा ‘कॉकरोच’ की तरह हैं, व्यवस्था पर हमला करते हैं

NEET-UG 2026 पेपर लीक केस में CBI का बड़ा खुलासा, मास्टरमाइंड केमिस्ट्री लेक्चरर गिरफ्तार

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

धार भोजशाला पर हाईकोर्ट के फैसले से सीएम डॉ. मोहन यादव गदगद, कहा यह क्षण हमारी सांस्कृतिक विरासत के सम्मान का

अगला लेख