अमेरिका में रिलायंस जियो की 5G तकनीक की सफल टेस्टिंग, भारत में जल्द होगी लॉन्च

Webdunia
मंगलवार, 20 अक्टूबर 2020 (22:28 IST)
नई दिल्ली। अमेरिकी टेक्नोलॉजी फर्म क्वालकॉम के साथ मिलकर रिलायंस जियो ने अमेरिका में अपनी 5जी टेक्नोलॉजी की सफल टेस्टिंग की है।

अमेरिका के सैन डियागो में हुए एक वर्चुअल एवेंट में यह घोषणा की गई। रिलायंस जियो के प्रेसीडेंट मैथ्यू ओमान ने क्वालकॉम इवेंट मे कहा कि क्वालकॉम और रिलायंस की सब्सिडरी रेडिसिस के साथ मिलकर हम 5जी तकनीक पर काम कर रहे हैं ताकि भारत में इसे जल्द लॉन्च किया जा सके।
ALSO READ: Jio लांच करेगी सस्ते 5G स्मार्टफोन, 3000 तक हो सकती है कीमत
लगभग 3 महीने पहले ही 15 जुलाई को रिलायंस की इंडस्ट्री की आमसभा में रिलायंस जियो के मालिक मुकेश अंबानी ने 5जी टेक्नोलॉजी के ईजाद की घोषणा की थी। घरेलू संसाधनों का इस्तेमाल कर विकसित की गई इस तकनीक को देश को सौंपते हुए मुकेश अंबानी ने कहा था कि 5जी स्पेक्ट्रम उपलब्ध होते ही रिलायंस जियो 5जी तकनीक की  टेस्टिंग के लिए तैयार है। 5जी तकनीक की सफल टेस्टिंग के बाद इस तकनीक के निर्यात पर रिलायंस जोर देगा। 
भारत में अभी तक 5जी तकनीक की टेस्टिंग के लिए स्पेक्ट्रम  उपलब्ध नहीं हो पाया है। अमेरिका में रिलायंस जियो की 5जी तकनीक का सफल परीक्षण कर लिया गया। तकनीक ने पूरी तरह से सभी पैरामीटर पर अपने को बेहतरीन साबित किया है। क्वालकॉम वरिष्ठ उपाध्यक्ष दुर्गा मल्लदी ने कहा कि हम जियो के साथ मिलकर कई तरह के एकपेंडेबल सॉल्यूशन तैयार कर रहे हैं। 
ALSO READ: Jio ग्राहकों की संख्या जुलाई में 25 लाख बढ़ी, Airtel, Voda Idea को हुआ नुकसान
कोरोनावायरस के चलते बहुत से देशों ने चीनी कंपनी हुवावे प्रतिबंध लगा दिया है। हुवावे 5जी तकनीक विकसित करने वाली चीनी कंपनी है। 5जी तकनीक के सफल परीक्षण के बाद अब रिलायंस जियो दुनियाभर में चीनी कंपनी की जगह भर सकता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

अमेठी में इस बार आसान नहीं है केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की राह

प्रयागराज में राहुल और अखिलेश की जनसभा में बेकाबू हुई भीड़, बैरिकेडिंग तोड़ मंच पर चढ़ने लगे लोग

फूलपुर में भाषण नहीं दे सके राहुल और अखिलेश, जानिए क्या है वजह

निरहुआ के समर्थन में सभा, CM योगी ने आजमगढ़ से किया वादा

Live : दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता, केजरीवाल के घर से CCTV DVR जब्त

Mutual Fund ने दिखाया मजबूत भरोसा, शेयरों में किया 1.3 लाख करोड़ का निवेश

अगला लेख