Festival Posters

Reliance Jio का वेब ब्राउजर JioPages लांच, 8 भारतीय भाषाओं को करेगा सपोर्ट

Webdunia
बुधवार, 21 अक्टूबर 2020 (18:16 IST)
नई दिल्ली। मुकेश अंबानी की रिलायंस जियो ने अब अपना खुद का वेब ब्राउजर लॉन्च कर दिया है। इस नए वेब ब्राउजर को कंपनी ने  JioPages के नाम से मार्केट में उतारा है। कंपनी का दावा है कि उसका नया वेब ब्राउजर तेज होने के साथ साथ पूरी तरह सुरक्षित है।
ALSO READ: क्या है 5G? इससे कैसे आसान बनेगी आपकी जिंदगी?
डेटा सिक्योरिटी को लेकर छिड़ी अंतरराष्ट्रीय बहस और चीनी कंपनी के यूसी वेब ब्राउजर पर प्रतिबंध के बीच रिलायंस जियो का मानना है कि JioPages को बाजार में उतारने का यह सही समय है। JioPages की खूबी यह है कि दूसरे ब्राउजर्स के मुकाबले यह यूजर्स को डेटा प्राइवेसी के साथ अपने डेटा पर फुल कंट्रोल देता है।
 
JioPages को शक्तिशाली क्रोमियम ब्लिंक इंजन पर बनाया गया है। इंजन की हाई स्पीड की वजह से ब्राउज़िंग का शानदार अनुभव मिलता है। JioPages को पूरी तरह से भारत में ही डिजाईन और डेवलप किया गया है।
ALSO READ: Jio लांच करेगी सस्ते 5G स्मार्टफोन, 3000 तक हो सकती है कीमत
अंग्रेजी के अलावा 8 भारतीय भाषाओं में काम करने की क्षमता की बदौलत इसे पूर्ण स्वदेशी कहा जा रहा है। हिन्दी, मराठी, तमिल, गुजराती, तेलगू, मलयालम, कन्नड़ और बंगाली जैसी भारतीय भाषाओं को JioPages पूरी तरह सपोर्ट करता है।
ALSO READ: Jio ग्राहकों की संख्या जुलाई में 25 लाख बढ़ी, Airtel, Voda Idea को हुआ नुकसान
पर्सनलाइज्ड होम स्क्रीन, पर्सनलाइज्ड थीम, पर्सनलाइज्ड कंटेंट, इंफॉरमेटिव कार्डस, भारतीय भाषा के कंटेंट, एडवांस डाउनलोड मैनेजर, इंकॉग्निटो मोड और एड ब्लाकर जैसी सुविधाएं भी ग्राहकों को  JioPages में मिलेंगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

पप्पू यादव को कोर्ट से बड़ा झटका, पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानिए क्या है मामला...

गद्दार और कब्र खुदेगी बयान, PM Narendra Modi ने Congress को घेरा तो क्या बोले राहुल गांधी

क्या है SIR की 'लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी' (Logical Discrepancy) और ममता बनर्जी का इस पर विरोध क्यों है?

अमेरिका से ट्रेड डील पर साइन नहीं,पीएम मोदी ने ट्रंप को क्यों दिया धन्वाद: यशवंत सिन्हा

पीएम मोदी पर हमला हो सकता था... मनोज तिवारी का बड़ा दावा, विपक्षी महिला सांसदों पर लगाए गंभीर आरोप

सभी देखें

नवीनतम

यूपी में पर्यावरण संरक्षण में आमजन की भागीदारी सुनिश्चित कर रही 'ग्रीन चौपाल'

यूपी में बीसी सखियों ने किया 40 हजार करोड़ का लेनदेन, योगी सरकार ने गांव-गांव तक पहुंचाई बैंकिंग

उत्‍तर प्रदेश बना देश में बाढ़ प्रबंधन का मॉडल स्टेट, 1950 बाढ़ परियोजनाओं से 3.72 करोड़ लोगों को मिला लाभ

4 रुपए वाले बयान पर बरसे ओवैसी, असम के CM पर कसा तंज, बोले- मैं तुम्हें 2 रुपए दे रहा, लोगे?

CM योगी बोले- हम भी तेरे दादा लगते हैं...

अगला लेख