Hanuman Chalisa

जियो ने एक साल में बनाए कई रिकॉर्ड

Webdunia
सोमवार, 4 सितम्बर 2017 (17:39 IST)
मुम्बई। नि:शुल्क डाटा ऑफर के बल पर आम लोगों तक इंटरनेट की पहुंच आसान बनाने वाली दूरसंचार क्षेत्र की कंपनी रिलायंस जियो ने मात्र एक साल के अंदर कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं। जियो ने गत साल 5 सितंबर को दूरसंचार क्षेत्र में धमाकेदार एंट्री की थी। 
 
कंपनी का कहना है कि उसने इस एक साल में साढे बारह करोड़ से अधिक उपभोक्ता बनाए। कंपनी ने मात्र 170 दिनों में 10 करोड़ उपभोक्ताओं का आंकड़ा छू लिया था। इस तरह औसतन प्रति सेकंड सात नए उपभोक्ता जियो से जुड़े।
 
पहले छ: माह में ही जियो हर माह 100 करोड़ जीबी डाटा वहन करने वाला पहला दूरसंचार नेटवर्क बना। आज के समय में जियो सब्सक्राइबर हर माह 125 करोड़ जीबी डाटा का इस्तेमाल करते हैं। कंपनी के सब्सक्राइबर हर माह 165 करोड़ घंटे का हाई-स्पीड वीडियो देखते हैं, जिसके कारण जियो दुनिया का सबसे बड़ा मोबाइल वीडियो नेटवर्क बना है।
  
कंपनी ने नए 4जी एलटीई टेक्नोलॉजी के लिए पूरा ईको सिस्टम तैयार किया, जिससे जियो दो लाख करोड़ रुपए के निवेश के साथ दुनिया की सबसे बड़ी स्टार्टअप बनी। कंपनी का दावा है कि उसका नेटवर्क देश की 75 प्रतिशत से अधिक आबादी को कवर करता है और अगले एक साल में देश की 99 प्रतिशत आबादी उसकी सेवा इस्तेमाल करेगी। (वार्ता)
Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप बोले- मुझे भारत पसंद, प्रधानमंत्री मोदी का बहुत बड़ा फैन, अमेरिकी राजदूत को आया सरप्राइज कॉल

पश्चिम बंगाल के फालता में BJP की प्रचंड जीत, देबांग्शु पांडा ने जहांगीर खान को 1 लाख से ज्यादा वोटों से दी शिकस्‍त, शुभेंदु अधिकारी की भविष्यवाणी हुई सच

Hormuz को लेकर जल्द आ सकती है खुशखबरी, भारत में Marco Rubio का बड़ा बयान

क्या डोनाल्ड ट्रंप नहीं करेंगे ईरान पर हमला, Hormuz पर किसका कंट्रोल, तय हुआ शांति समझौता

Cockroach janta party पर सियासी घमासान, पाकिस्तान और जॉर्ज सोरोस का समर्थन, रिजिजू के आरोपों पर क्या बोले अभिजीत दिपके

सभी देखें

नवीनतम

पेड़ों की कटाई और बढ़ते कंक्रीट से कैसे जल संकट की त्रासदी तक पहुंचा देश का सबसे स्‍वच्‍छ शहर इंदौर?

ग्लोबल मार्केट में औंधे मुंह गिरा कच्चा तेल, पर भारत में पेट्रोल-डीजल फिर महंगा

सज-धजकर पहुंचे थे 42 दूल्हे, न मिला मंडप, न आई दुल्हन; शादी के नाम पर MP में अनोखी महाठगी

चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, कांग्रेस और AAP का मोदी सरकार पर तीखा हमला

योगी सरकार की तत्परता से तकनीकी समस्या हुई दूर, आयुष्मान योजना के अस्पतालों को फिर शुरू हुआ भुगतान

अगला लेख