Hanuman Chalisa

भारत में मार्च से मिलेगा सैमसंग का यह धांसू फोन, जानिए क्या है इसकी कीमत

Webdunia
शुक्रवार, 22 फ़रवरी 2019 (14:37 IST)
नई दिल्ली। सैमसंग की प्रीमियम 'एस सीरीज' का नया स्मार्टफोन एस 10 प्लस जल्द भारतीय बाजार में दस्तक देने वाला है। हालांकि, इसके लिए लोगों को 1.18 लाख रुपए तक जेब ढीली करनी पड़ेगी। सैमसंग एस 10 प्लस की बिक्री भारत में आठ मार्च से शुरू हो रही है। 
 
दिग्गज स्मार्टफोन कंपनी सैमसंग ने 20 फरवरी को सैन फ्रांसिस्को में तीन मॉडल - गैलेक्सी एस10 प्लस, गैलेक्सी एस10 और गैलेक्सी एस 10 ई - पेश किया था। सैमसंग के ये स्मार्टफोन एपल को टक्कर देंगे। 
 
सैमसंग ने बयान में कहा कि गैलेक्सी एस 10 प्लस तीन स्टोरेज क्षमताओं 1 टीबी (टेराबाइट), 512 जीबी और 128 जीबी में मौजूद होगा। इनकी कीमत क्रमश: 1,17,900 रुपए, 91,900 रुपए और 73,900 रुपए होगी। कंपनी ने कहा कि इन नए फोनों में सिनेमैटिक इनफिनिटी - ओ डिस्प्ले, बेहतर कैमरा और डिस्प्ले में ही फिंगर प्रिंट स्कैनर जैसी तमाम खूबियां दी गई हैं। 
 
हालांकि, सैमसंग ने यह नहीं बताया है कि वह अपने मुड़ने वाले स्मार्टफोन 'गैलेक्सी फोल्ड' को कब भारतीय बाजार में उतारेगा। 5 जी से लैस यह फोन अप्रैल महीने के अंत से अमेरिका में मिलने लगेगा। इसकी शुरुआती कीमत 1,980 डॉलर है।
 
सैमसंग ने बताया कि गैलेक्सी एस 10 स्मार्टफोन 512 जीबी मॉडल (84,900 रुपए) और 128 जीबी मॉडल (66,900 रुपए) में आएगा। वहीं, एस 10 ई सिर्फ 128 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा और उसकी कीमत 55,900 रुपए होगी। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

5 रुपए मछली और भात, महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹3000, पश्चिम बंगाल में नई योजनाओं की बारिश, शराब दुकानों पर शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला

Uttarakhand : खोया बैग और मोबाइल वापस मिलते ही भावुक हुई विदेशी महिला, पुलिसवालों को लगाया गले

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

एमराल्ड डेवलपर्स का हाईराइज प्रोजेक्‍ट लॉन्‍च, इंदौर की स्‍काईलाइन बदलकर दिल्‍ली- मुंबई की तरह करना मकसद

अगला लेख