Biodata Maker

Sumsang ने लांच किया 'नोट10' फैबलेट, गैलेक्सी नोटबुक कम्प्यूटर, ये हैं फीचर्स

Webdunia
गुरुवार, 8 अगस्त 2019 (12:49 IST)
सैन फ्रांसिस्को। सैमसंग ने वैश्विक स्मार्टफोन बाजार में सुस्ती के बीच प्रीमियम श्रेणी का बड़े स्क्रीन वाला फैबलेट 'नोट10' बुधवार को प्रदर्शित किया। इसकी कीमतें 950 डॉलर (करीब 70 हजार रुपए) से शुरू होंगी।
 
कंपनी ने कहा कि यह फैबलेट 23 अगस्त को बाजार में उतारा जाएगा। बड़े आकार वाले 'नोट10' की कीमतें 1,100 डॉलर से शुरू होंगी।
 
कंपनी के प्रमुख (आईटी एवं मोबाइल कम्यूनिकेशन) डीजे कोह ने न्यूयॉर्क में बात करते हुए इसे दुनिया का सबसे शक्तिशाली मोबाइल डिवाइस करार दिया। उन्होंने कहा कि इसे इस तरीके से डिजाइन किया गया है कि यह मोबाइल इस्तेमाल करने वालों को बेहतर अनुभव दिलाएगा।
 
कंपनी ने इस मौके पर कहा कि वह माइक्रोसॉफ्ट के साथ और करीबी से मिलकर आगे काम करेगी। छोटे आकार वाले 'नोट10' में 6.3 इंच का स्क्रीन तथा बड़े आकार वाले 'नोट10' प्लस में 6.8 इंच का स्क्रीन है। इसके साथ एस पेन भी दिया जा रहा है।
 
सैमसंग ने इस मौके पर गैलेक्सी नोटबुक कम्प्यूटर को भी प्रदर्शित किया। यह सितंबर महीने में बाजार में उतारा जाएगा और इसकी कीमतें 999 डॉलर से शुरू होंगी। (भाषा)
(फोटो सौजन्‍य : टि्वटर)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

गेम की लत ने किया जिंदगी का गेम ओवर, आखिरी टास्‍क के बाद 3 बहनें 9वीं मंजिल से कूदीं, सुसाइड में लिखी ये बात

संसद की सीढ़ियों पर लड़खड़ाए शशि थरूर, अखिलेश यादव ने तुरंत लपककर संभाला, देखें Viral Video

Lok Sabha में नहीं बोले PM मोदी, राहुल गांधी ने कहा- डरे हुए हैं

अपनी जान देकर 20 मासूमों को 'जीवनदान' दे गई आंगनवाड़ी की 'यशोदा', ममता की मिसाल देखकर निकल आएंगे आपके आंसू

पूर्व सेना प्रमुख नरवणे की किताब से शुरू हुई बहस अश्लील टिप्पणियों तक पहुंची, जानें क्या है पूरा विवाद

सभी देखें

नवीनतम

India-US Trade Deal : डोनाल्ड ट्रंप की ‘दादागिरी’ पर भारी पड़ी अजित डोवाल की रणनीति, सीक्रेट मीटिंग से कैसे ठंडे पड़े थे US के तेवर

कूनो में फिर बढ़ेगा चीतों का कुनबा, बोत्सवाना से आएंगे 8 चीते, डॉ. यादव ने वनमंत्री से की मुलाकात, असम से जंगली भैंसे आएंगे एमपी

shashi tharoor : संसद की सीढ़ियों पर लड़खड़ाए शशि थरूर, अखिलेश यादव ने तुरंत लपककर संभाला, देखें Viral Video

Parliament : Lok Sabha में नहीं बोले PM मोदी, राहुल गांधी ने कहा- डरे हुए हैं

AI बदलेगा देश की तकदीर, मुकेश अंबानी बोले- भारत अगले दो-तीन दशकों में बनेगा 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था

अगला लेख