शॉपिंग के मामले में लड़कियों से आगे हैं लड़के

Webdunia
मंगलवार, 30 जून 2015 (11:40 IST)
आपने सुना होगा कि शॉपिंग की शौकीन लड़कियां ज्यादा होती हैं, लेकिन ये अब गुजरे जमाने की बातें हो गईं। आजकल लड़के भी शॉपिंग में खूब रुचि ले रहे हैं, ये जानकर आपको हैरानी होगी कि लड़के शॉपिंग करने के मामले में लड़कियों से भी आगे हैं।

हाल ही में टाटा कंसलटेंसी के द्वारा किए गए एक सर्वे में पाया गया कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 81.6 प्रतिशत लड़के ई-शॉपिंग करना पसंद करते हैं। वहीं इनके मुकाबले लड़कियों का प्रतिशत 67.3 है। 
 
इस सर्वे को स्टूडेंट्स के बीच डिजिटलीकरण के इस्तेमाल जानने को लेकर आयोजित किया गया था। सर्वे में पुणे, नागपुर, मुंबई, लखनऊ, कोलकाता, कोच्ची, इंदौर, दिल्ली, हैदराबाद, बैंगलोर, चेन्नई, अहमदाबाद, भुवनेश्वर, और कोयंबटूर को शामिल किया गया। इन 14 शहरों के 12,365 स्टूडेंट्स इस सर्वे में शामिल हुए। सर्वे में शामिल हुए स्टूडेंट्स 8वीं से 12 कक्षा तक के स्टूडेंट थे। 
 
सर्वे में पाया गया कि 10 में से 6 स्टूडेंट्स ऑनलाइन शॉपिंग करना पसंद करते हैं। सर्वे में पाया गया कि स्टूडेंटस किताबें ऑनलाइन खरीदना सबसे ज्यादा पसंद करते हैं। साथ ही इलेक्ट्रॉनिक गैजेट की भी खरीदारी स्टूडेंट्स खूब करते हैं। इसके अलावा ट्रेवल टिकिट, डिजाइनर कपड़े और मूवी टिकट वगैरह भी ऑनलाइन खरीदना पसंद करते हैं।               

Show comments

जरूर पढ़ें

मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू के तेवर पड़े ढीले, भारत ने सहयोग के लिए खोले हाथ

India-China Border : क्‍या चीन कर रहा जासूसी, बॉर्डर पर दिखे कई ड्रोन, मंत्री के दावे से मचा हड़कंप

Sonam Wangchuk : मुलाकात पर अड़े सोनम वांगचुक, बोले- हम लद्दाख भवन में डटे रहेंगे...

Kolkata Rape Case : CBI ने कोर्ट में दाखिल की चार्जशीट, गैंगरेप का उल्लेख नहीं, आरोपी संजय रॉय को लेकर बड़ा खुलासा

भोपाल ड्रग रैकेट के आरोपी की डिप्टी सीएम के साथ वायरल फोटो पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने उठाए सवाल, बचाव में उतरे वीडी

सभी देखें

नवीनतम

Assembly Election Result 2024 Live commentary: हरियाणा और जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव परिणाम

कच्चे तेल की कीमतों पर भारत की नजर, पेट्रोलियम मंत्री ने जताया यह भरोसा

Jammu Kashmir : ये 5 मनोनीत सदस्य होंगे असली किंग मेकर, सरकार गठन में निभा सकते हैं अहम भूमिका

तेजस्वी यादव ने खाली किया सरकारी बंगला, BJP का आरोप पलंग, सोफा-AC से लेकर बाथटब तक ले गए अपने साथ

Maharashtra : अकोला में 2 समूहों के बीच झड़प, वाहनों में लगाई आग