Hanuman Chalisa

अनुमान से पहले ही शुरू हो गए हैं ChatGPT के Side Effects

Webdunia
सोमवार, 6 मार्च 2023 (07:48 IST)
-अदिति गहलोत
कई टेक डेवलपर्स और तक‍नीकी क्षेत्र में काम कर रहे एक्सपर्ट्स ने ChatGPT के आने से भविष्य में मनुष्यों की जगह लेने की आशंका‍एं जताई थीं। लेकिन यह इतनी जल्द देखने को मिलेगा, इसका अनुमान किसी ने भी नहीं लगाया होगा।  
 
हाल ही में रेज्यूम बनाने वाली करियर साइट, Resume Builder के सर्वे में यह सामने आया है कि अमेरिका की 1000 में से 500 कंपनियों ने ChatGPT AI चैटबॉट का रोजाना इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। इसी के चलते कुछ कंपनियों को उनके एम्पलॉइज को नौकरी से निकालना पड़ा या फिर उन्हें दूसरे काम में लगाना पड़ा। 
 
यह सर्वे 27 फरवरी को प्रकाशित‍ किया गया था, जिसमें 48 प्रतिशत कंपनियों ने जवाब दिया कि उन्होंने एम्पलॉइज को ChatGPT से रिप्लेस कर ‍दिया है। कंपनियों का दावा है कि ऐसा करने से उनके काफी पैसे बच रहे हैं। अब कंपनियां ह्यूमन रिसोर्स को कम कर, मशीनों के इस्तेमाल को बढ़ाकर और भी तेजी से काम करना चाहती हैं। 
 
रिपोर्ट्स के मु‍ताबिक पता चला कि जिन अमेरिकी कंपनियों पर सर्वे किया गया, उनमें से 50 फीसदी कंपनियों ने ChatGPT का किसी ना किसी ‍तरह इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। चिंताजनक बात है कि इस नई टेक्नोलॉजी के आने की वजह से निचले लेवल पर काम करने वाले एम्पलॉइज को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ रहा है। लेकिन ऐतिहासिक तौर पर देखा जाए तो टेक्नोलॉजी के एड्वांसमेंट्स पारंपरिक तौर से चलती आ रही नौकरियों की जगह ले लेते हैं। 
 
हालांकि कुछ क्षेत्रों में मनुष्य द्वारा डॉटा को संक्षेप में करने, डॉक्यूमेंट्‍स की फेक्चुअल जानका‍रियों को कंपेयर कर उसका चार्ट बनाने जैसे आदि कामों में काफी लंबा समय लग जाता है, उन क्षेत्रों में ChatGPT का इस्तेमाल समय की बचत को बढ़ाता है और टाइम पर काम हो जाते हैं। 
 
गौर करने वाली बात है कि ChatGPT अभी भी उसकी डेवलपिंग स्टेज में ही है। इस एआई चौटबॉट पर पूरी तरह से निर्भर नहीं‍ रहा जा सकता। यह चैटबॉट इंटरनेट पर उपल‍ब्ध जानकारी को अपना आधार बनाकर रिपोर्ट्स लिखता है। यह बेहद खतरनाक भी साबित हो सकता है क्योंकि हम एक इन्फॉरमेशन युग में जी रहे हैं, जहां झूठी और सच्ची खबरों में अंतर कर पाना मुश्किल है। इसलिए सावधानियां बरतना भी बहुत जरूरी है। 
 
यह सच है कि ChatGPT के आने से कई पारं‍परिक नौकरियां खतरे में हैं। यदि इस टेक्नोलॉजी के बारे में खुद को शिक्षित किया जाए और टेक्नोलॉजिकल चेंजेस के साथ कदम से कदम मिलाएं जाएं तो आधुनिक स्किल्स सीखी जा सकती हैं। 
 
Resume Builder के चीफ एडवाइजर Stacie Haller ने अपने ब्लॉग पोस्ट के जरिए बताया कि लगभग 90 प्रतिशत से भी ज्यादा कंपनियों के लीडर्स ऐसे कैंडीडेट्‍स की तलाश में हैं, जिन्हें AI और चैटबॉट्स को इस्तेमाल करने का कुछ हद तक अनुभव है। जॉब ढूंढने वालों को इस तकनीक के साथ तालमेल बैठाकर चलने की जरूरत है। जैसे-जैसे तकनीकी क्षेत्र में विकास होगा, वैसे ही इन बदलती परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढालना होगा। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चांदी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात के नियम किए सख्‍त, जानिए क्यों उठाया यह कदम?

ट्रंप का जिनपिंग से बदला या अतिरिक्त सावधानी? एयरपोर्ट पर ही फेंक दिए चीनी उपहार

नीदरलैंड ने भारत को दिया खास तोहफा, PM मोदी को लौटाई ये बेशकीमती चीज, चोल राजवंश से है कनेक्‍शन

भारत में जब्त हुई 182 करोड़ की कैप्टागन, इसे क्यों कहा जाता है जिहादी ड्रग, क्या हैं इसके साइड इफेक्ट

एयरपोर्ट पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: एयर फोर्स वन पर चढ़ने से पहले अमेरिकी स्टाफ ने चीनी गिफ्ट्स को डस्टबिन में क्यों फेंका?

सभी देखें

नवीनतम

Pakistan में पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता, भारत में बढ़े दाम, जानिए दोनों देशों में कितना फर्क

भारत पर मंडरा रहा El Nino 2026 का खतरा, IMD ने कमजोर मानसून और सूखे की दी चेतावनी

रतलाम के पास राजधानी एक्सप्रेस में भीषण आग, रेल मार्ग हुआ बंद

NEET मामले पर भड़के राहुल गांधी, बोले- 22 लाख बच्चों के साथ हुआ धोखा, शिक्षा मंत्री प्रधान दें इस्तीफा...

योगी सरकार की उत्साहवर्धक खेल नीति से 9 वर्षों में प्रदेश बना खेलों की नई ताकत

अगला लेख