Hanuman Chalisa

Smartphone explosion : मोबाइल में धमाका, कई लोग घायल, कहीं आप तो नहीं करते ये गलतियां

Webdunia
बुधवार, 27 सितम्बर 2023 (16:53 IST)
Smartphone explosion : नासिक जिले में हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक चार्जिंग पर लगे मोबाइल फोन में जबदस्त धमाका हुआ। धमाका इतना भयानक था कि इससे पड़ोसी के घर की खिड़की के शीशे टूट गए। पास खड़ी कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। मीडिया खबरों के मुताबिक इसमें 3 लोग घायल हो गए। इसमें एक हालात गंभीर बताई जा रही है। तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसा नासिक के उत्तमनगर इलाके में हुआ। यह विस्फोट इतना तेज था कि एक घर भी क्षतिग्रस्त हो गया। आसपास के घरों की खिड़कियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं। धमाके की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। मोबाइल चार्जिंग के दौरान ब्लास्ट की यह कोई पहली घटना नहीं है।

इससे पहले भी इस तरह के हादसे सामने आ चुके हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक इस तरह के हादसे लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में यूजर्स को सावधान रहने की आवश्यकता है।

आप अधिक देर तक मोबाइल को चार्जिंग के लिए न लगाएं। इसके साथ अपनी बैटरी को चेक करते रहें। अगर बैटरी फूल रही है तो इसे तुरंत रिप्लेस करें। मोबाइल को ज्यादा चार्ज करने के दौरान अक्सर बैटरी फट जाती है। कई बार ये गर्म होकर ब्लास्ट हो जाती है। Edited by :  Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

TMC में बगावत को लेकर ममता का कड़ा एक्‍शन, 8 नेताओं को पार्टी से निकाला, बागियों ने किसे बनाया अध्‍यक्ष?

India-US Trade Talks 2026: अमेरिका के साथ बड़ी डील की तैयारी में भारत, शेयर बाजार के निवेशकों के लिए क्या है इसके मायने?

लखनऊ अग्निकांड के पीछे कौन जिम्मेदार? जांच में सामने आ रही चौंकाने वाली लापरवाहियां

तेल निर्यात में राहत के बीच ट्रंप की चेतावनी, क्या मुश्किल में पड़ जाएगी US-Iran डील?

Positive IOD क्या है? कैसे बनता है भारतीय मानसून का 'रक्षक' और El Nino के असर को करता है कमजोर

सभी देखें

नवीनतम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन पर लगे आरोपों को भाजपा ने नकारा, पार्टी ने कहा- कांग्रेस के षड्यंत्र को माफ नहीं करेगी जनता

Padma Awards 2026 : एक्‍टर ममूटी और गायिका अलका याग्निक को 'पद्म भूषण', राष्ट्रपति मुर्मू ने 65 हस्तियों को किया सम्मानित

मौत पर राजनीति न करें अखिलेश, अलीगंज की घटना उनके कुकृत्यों का नतीजा : ब्रजेश पाठक

बेंगलुरु में होगा 'यूपी ग्लोबल ग्रोथ डायलॉग' का आयोजन, देश के कई दिग्गज उद्योगपति होंगे शामिल

'शिक्षक सर्वोपरि' के मंत्र के साथ शिक्षा सुधारों को नई गति दे रही योगी सरकार, एसीएस ने रखा व्यापक रोडमैप

अगला लेख