Hanuman Chalisa

देश में 4जी सेवा प्रसार से स्मार्टफोन बाजार को रफ्तार मिली : सैमसंग इंडिया

Webdunia
शुक्रवार, 20 जनवरी 2017 (20:37 IST)
इंदौर। मोबाइल हैंडसेट बनाने वाली प्रमुख कंपनी सैमसंग इंडिया इलेक्ट्रॉनिक्स ने शुक्रवार को कहा कि देश के छोटे शहरों और कस्बों में दूरसंचार सेवा प्रदाताओं के 4जी सेवा प्रसार से स्मार्टफोन बाजार को बढ़त मिल रही है।
 
सैमसंग इंडिया के निदेशक (मोबाइल कारोबार) विशाल कौल ने यहां संवाददाताओं से कहा कि देश के छोटे शहरों और कस्बों में सिलसिलेवार तरीके से 4जी सेवा शुरू हो रही है जिससे स्मार्टफोन बाजार तेजी से बढ़ रहा है। हमारा मानना है कि 4जी सेवा के अनुकूल स्मार्ट फोन हमारे कारोबार में वृद्धि के अहम कारक साबित होंगे।
 
उन्होंने एक सवाल पर कहा कि यह अनुमान लगाना हालांकि मुश्किल है कि देश के स्मार्टफोन बाजार का मौजूदा आकार क्या है? लेकिन इसमें बढ़त दहाई अंकों में हो रही है। कौल ने जनवरी से नवंबर 2016 तक बिक्री के आंकड़ों के आधार पर कहा कि इस अवधि के दौरान देश के स्मार्ट फोन बाजार में सैमसंग इंडिया की सकल भागीदारी 46.9 प्रतिशत रही थी।
 
मीडिया से बातचीत से पहले उन्होंने सैमसंग के नए फोन गैलेक्सी सी9 प्रो को मध्यप्रदेश के बाजार में पेश करने की औपचारिक घोषणा की। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

Petrol Diesel Crisis : क्या देश में बढ़ रहा ईंधन संकट? सरकार ने बताया- देश में कितने दिनों का स्टॉक मौजूद

Padma awards 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 हस्तियों को किया सम्मानित, धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण, सम्मान लेते हुए भावुक हुईं हेमा मालिनी

Donald Trump : क्या ईरान से समझौता कर पाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, बराक ओबामा को क्यों किया याद

NEET paper leak : डॉक्टर बनने का सपना बना बोझ? 12 दिनों में 5 स्टूडेंट्स ने दी जान, सिर्फ जांच और गिरफ्‍तारियां, जिम्मेदार मौन

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल

अगला लेख