Hanuman Chalisa

इंटरनेट प्रयोग को लेकर ट्राई का नया फरमान

Webdunia
मंगलवार, 28 नवंबर 2017 (23:17 IST)
नई दिल्ली। दूरसंचार नियामक ट्राई ले नेट निरपेक्षता के पक्ष में सिफारिशें की है जिसमें कहा गया है कि इंटरनेट तक पहुंच के लिए किसी तरह का प्रतिबंध नहीं होना चाहिए। दूरसंचार नियामक प्राधिकरण ने इस संबंध में की गई अपनी सिफारिशों में कहा है कि वह डाटा के उपयोग में किसी तरह के भेदभाव के पक्ष में नहीं है। इंटरनेट के स्पीड को कम करने, कंटेंट देखने या नहीं देखने देने या इंटरनेट के उपयोग को नियंत्रित करने नहीं किया जा सकता है।
 
ट्राई ने नेट निरपेक्षता पर अपनी बहुप्रतीक्षित सिफारिशें सरकार को सौंपी है। इसमें कहा गया है कि कंटेंट का अर्थ सभी तरह के कंटेंट, एप्लीकेशंस, सेवाएं और अन्य डाटा शामिल है। इसके साथ ही इंटरनेट का किसी तरह से उपयोग भी इसके दायरे में है।
 
नियामक ने यह स्पष्ट किया है कि सेवा प्रदाता किसी के साथ भी कोई ऐसा समझौता या करार नहीं करेंगे जिससे इंटरनेट का उपयोग प्रभावित होगा। ट्राई ने पिछले वर्ष मई में इस संबंध में मशविरा पत्र जारी किया था। इसके बाद इस वर्ष जनवरी में विस्तृत मशविरा पत्र जारी किया गया जिसमें नेट निरपेक्षता फ्रेमवर्क के बारे में जानकारियां मांगी गयी थी। ट्राई ने फरवरी 2016 में नेट निरपेक्षता का समर्थन किया था और डाटा के उपयोग में भेदभाव को प्रतिबंधित कर दिया था। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

बकरीद पर कुर्बान होने वाला था 700 किलो का 'डोनाल्ड ट्रंप', ऐन वक्त पर ऐसे बची जान

"उन्हें उड़ा देंगे..." ओमान को ट्रंप की सीधी धमकी, 48 घंटे में ईरान पर दूसरा हमला और लेबनान में भी छिड़ा महायुद्ध!

अफगानिस्तान में संकटों के बीच महिलाओं पर बढ़ती हिंसा

LIVE: CM सिद्धारमैया ने बुलाई ब्रेकफास्ट बैठक, आज दे सकते हैं इस्तीफा

यूएस-ईरान तनाव: 'समझौता नहीं हुआ तो सैन्य कार्रवाई', राष्ट्रपति ट्रंप की कैबिनेट बैठक में बड़ी चेतावनी

अगला लेख