Hanuman Chalisa

ट्राई ने की 'टीवी चैनल सेलेक्टर' वेबसाइट की शुरुआत

Webdunia
बुधवार, 16 जून 2021 (20:48 IST)
नई दिल्ली। भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने ऐसे उपभोक्ताओं के लिए बुधवार को एक 'टीवी चैनल सेलेक्टर' वेबसाइट की शुरुआत की, जो स्मार्टफोन न होने के चलते उसके ऐप का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे थे।

स्मार्टफोन के लिए 'टीवी सेलेक्टर ऐप' पिछले साल 25 जून को शुरू किया गया था, जिससे उपभोक्ता अपना ‘सब्सक्रिप्शन’ देख सकते हैं, उसमें बदलाव कर सकते हैं, केबल सेवा प्रदाता द्वारा उपलब्ध कराए गए सभी चैनल देख सकते हैं और अपनी रुचि के चैनल चुन सकते हैं।

यह दिसंबर 2018 में अधिसूचित एक विनियम के तहत किया गया था और तभी से यह देखा जा रहा था कि उपभोक्ता अपने ऑपरेटर के अनुसार, वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर अपनी रुचि का टीवी चैनल चुनने में दिक्कत का सामना कर रहे थे।

प्राधिकरण ने अपनी वर्तमान अधिसूचना में कहा, ट्राई ने अब टीवी सेलेक्टर वेबसाइट भी विकसित की है, जिससे उन उपभोक्ताओं को सुविधा होगी, जिनके पास स्मार्ट फोन नहीं है या जो वेबसाइट ब्राउजर का इस्तेमाल करना चाहते हैं।

ऐप और वेबसाइट की मुख्य विशेषता है कि डीटीएच/ केबल ऑपरेटर को भेजने से पहले सब्सक्रिप्शन में बदलाव किया जा सकता है, ताकि उपभोक्ताओं को लाभ हो सके। प्राधिकरण ने यह भी कहा कि पोर्टल में ऐप की सभी विशेषताएं हैं और डाउनलोड की सुविधा भी है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

सिंहस्थ 2028 को लेकर CM डॉ. यादव का बड़ा ऐलान, श्रद्धालुओं को मिलेगा मां शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ

इंदौर में पानी को लेकर फूटा गुस्सा, कांग्रेस का राजबाड़ा पर बड़ा प्रदर्शन, महापौर के इस्तीफे की मांग

Maharashtra : धुले में एंबुलेंस से गौ-तस्करी का प्रयास नाकाम, 10 गायें बचाई गईं

Karnataka Congress में फिर बढ़ी सियासी खींचतान, सिद्धारमैया-डीके शिवकुमार विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा

China को टक्कर देने की तैयारी, भारत-अमेरिका के कौनसे समझौते से उड़ी ड्रेगन की नींद, दबदबा होगा खत्म

अगला लेख