suvichar

खुशखबर, ट्राई ने मोबाइल यूजर्स को दी यह बड़ी सुविधा

Webdunia
मंगलवार, 17 अप्रैल 2018 (17:17 IST)
नई दिल्ली। ट्राई ने मोबाइल यूजर्स को बड़ी सुविधा दी है। इस सुविधा के जरिए यूजर्स को अब सही टैरिफ प्लान का चयन करने के लिए अलग-अलग वेबसाइट पर जाने की आवश्यकता नहीं होगी। इसके अंतर्गत ट्राई की वेबसाइट पर ही यूजर्स प्लान्स की तुलना कर सकेंगे।
 
ट्राई की इस सेवा के साथ इसकी वेबसाइट (https://tariff.trai.gov.in) पर जाकर यूजर्स किसी भी टेलीकॉम कंपनी के प्लान की पूरी जानकारी देख पाएंगे। साथ ही सभी कंपनियों के प्लान यहां उपलब्ध होने के कारण से इनके बीच यूजर्स तुलना भी कर पाएंगे।

इससे यूजर्स आसानी से अपने लिए बेस्ट टैरिफ प्लान का चयन कर सकते हैं। इससे सिर्फ यूजर्स को फायदा नहीं होगा बल्कि कंपनियों के प्लान को लेकर भी पारदर्शिता आएगी। अब तक ऐसा कोई सरकारी प्लेटफार्म उपलब्ध नहीं था जो एक जगह पर सभी कंपनियों के प्लान्स का ब्योरा दे रहा हो। इसके लिए यूजर्स को अलग-अलग कंपनियों की वेबसाइट को खंगालना पड़ता था। इसके लिए सबसे पहले आपको ट्राई की वेबसाइट (https://tariff.trai.gov.in) पर जाना होगा। 
 
पेज खुलने के बाद अपनी आवश्यकता और बजट के मुताबिक जानकारी भर दें, आप किस प्लान की तलाश कर रहे हैं? मोबाइल के लिए प्लान ढूंढ रहे हैं या लैंडलाइन के लिए? कितने तक का प्लान चाहते हैं? प्रीपेड प्लान या पोस्टपेड प्लान की खोज कर रहे है? आदि। इसके बाद सर्किल की डिटेल्स भरें, जैसे- दिल्ली, मुंबई आदि। इसके बाद आपके सामने आपकी वरीयता के अनुसार प्लान्स आ जाएंगे। 
 
आप तमाम प्लान्स में तुलना कर के अपने लिए बेस्ट प्लान का चुनाव कर सकते हैं। अभी यह ट्रायल फेज में है। इसका बीटा वर्जन उपलब्ध है और इसलिए इसमें फिलहाल सिर्फ दिल्ली सर्किल ही आ रहा है और एयरटेल के प्लान्स ही आ रहे हैं। कुछ समय बाद इसका फुल वर्जन उपलब्ध होगा और यूजर्स इस सेवा का जल्द ही लाभ उठा पाएंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मोजतबा खामेनेई की कसम- अली लारिजानी की मौत का बदला लेंगे, रियाद में 2 बड़े धमाके, मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर

Pakistan अमेरिका के लिए सबसे बड़ा परमाणु खतरा': तुलसी गबार्ड की इस चेतावनी ने पूरी दुनिया में मचाया हड़कंप!

ईरान की चेतावनी, सऊदी अरब, यूएई और कतर में तेल ठिकानों पर करेगा हमला

यहूदी कब से हमारे पूर्वज और बाप हो गए, कांग्रेस के राजीव शुक्ला के करारे बोल

अकेले पड़े डोनाल्ड ट्रंप! न 'मागा' का साथ मिला न यूरोप का, क्या ईरान युद्ध बनेगा उनकी सबसे बड़ी भूल?

सभी देखें

नवीनतम

Iran-Israel War : मोजतबा खामेनेई की कसम- अली लारिजानी की मौत का बदला लेंगे, रियाद में 2 बड़े धमाके, मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर

सहारनपुर एनकाउंटर : 1 लाख का इनामी हिस्ट्रीशीटर शहजाद ढेर, मुठभेड़ में 2 पुलिसकर्मी भी घायल

शर्मनाक! चोरों ने स्कूल की रसोई से चुराया LPG सिलेंडर और चूल्हा, बच्चों के निवाले पर संकट

Pakistan अमेरिका के लिए सबसे बड़ा परमाणु खतरा': तुलसी गबार्ड की इस चेतावनी ने पूरी दुनिया में मचाया हड़कंप!

इंदौर में बंगाली चौराहा अग्निकांड: CM के निर्देश पर एक्शन में प्रशासन, विशेषज्ञों की मदद से सुलझेगी आग की गुत्थी

अगला लेख