Hanuman Chalisa

वीडियो गेम के शौकीन हैं तो आपके लिए जरूरी खबर

Webdunia
बुधवार, 26 जुलाई 2017 (17:00 IST)
वॉशिंगटन। क्या आप काम के दौरान तनाव महसूस करते हैं? अगर ऐसा है तो वीडियो गेम खेलने से आपको मदद मिल सकती है। जी हां, वैज्ञानिकों का कहना है कि छोटे-छोटे ब्रेक के दौरान इस तरह की मनोरंजक गतिविधियों से कर्मचारी खुद को तरोताजा रख सकते हैं।
 
लाजिमी है कि काम करते समय लोगों को नियमित रूप से तनाव, हताशा और चिंता से होने वाली थकान महसूस होती है। समय के हिसाब से लोग अपने स्मार्टफोन और टेबलेट पर गेम खेलते हैं। शोधकर्ता यह परखना चाहते थे कि क्या कार्यस्थल पर तनाव से निपटने के लिए ब्रेक के दौरान वीडियो गेम खेलना एक प्रभावी तरीका हो सकता है।
 
अमेरिका में सेंट्रल फ्लोरिडा विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने 66 प्रतिभागियों में थकान को जानने के लिए कम्प्यूटर आधारित कार्य का इस्तेमाल किया और उन्हें 5 मिनट का ब्रेक दिया गया।
 
ब्रेक के दौरान प्रतिभागी या तो वीडियो गेम खेल रहे थे या उन्हें गेम खेलने से छूट दी गई या वे परीक्षण कक्ष में बिना फोन या कम्प्यूटर के इस्तेमाल कर चुपचाप बैठे रहे। पूरे प्रयोग के दौरान कई मौकों पर शोधकर्ताओं ने प्रतिभागियों पर प्रभाव (तनाव स्तर, मिजाज) और संज्ञात्मक प्रदर्शन को जाना। इस प्रयोग में सामने आया कि वीडियो गेम खेलने वाले प्रतिभागी अन्य लोगों की तुलना में तनाव से कम पीड़ित थे। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

गर्मी को लेकर UN ने दी चेतावनी, अगले 5 साल और भी होंगे गर्म, टूटेंगे तापमान के रिकॉर्ड

धर्मेन्द्र प्रधान ने OSM में गड़बड़ी की जिम्मेदारी ली, क्या अगले मंत्रिमंडल फेरबदल में हो सकती है विदाई?

विजय ने PM मोदी से क्यों की मुलाकात, दोनों में आखिर क्या हुई बात, किस मुद्दे का तमिलनाडु के CM ने किया विरोध

असम में भी पास हुआ UCC विधेयक, क्‍या लव जिहाद पर लगेगी रोक, कानून पर क्‍या बोले CM हिमंता?

क्या बिखर जाएगी TMC? सांसद काकोली घोष का पार्टी पदों से इस्तीफा, भाजपा में जाने के संकेत

सभी देखें

नवीनतम

अमेरिका-ईरान में बनी सहमति, 60 दिन का होगा युद्धविराम, राष्ट्रपति ट्रंप की मंजूरी का इंतजार

सफल हुई मुख्यमंत्री डॉ. यादव की मेहनत, गेहूं उपार्जन में MP लगातार बना रहा रिकॉर्ड

दुष्कर्म केस में आसाराम को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका, जोधपुर जेल में किया सरेंडर

योगी सरकार की किसान हितैषी पहल, अनाज खरीद में रिकॉर्ड भुगतान से जीता भरोसा

उर्दू के मशहूर शायर बशीर बद्र का 91 साल की उम्र में निधन, लंबे वक्त से थे बीमार

अगला लेख