#vodafoneindia : पुणे में आंशिक तौर पर बंद हुआ वोडाफोन आइडिया का नेटवर्क

Webdunia
गुरुवार, 15 अक्टूबर 2020 (18:22 IST)
मुंबई। वोडाफोन आइडिया (vodafoneindia) के यूजर्स को महाराष्ट्र में गुरुवार की सुबह से ही नेटवर्क में बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है। इसकी वजह पुणे में बाढ़ जैसे हालतों के चलते कंपनी के ‘महत्वपूर्ण स्थल’ पर जलभराव हो जाना है।
ALSO READ: फेस्टिव सीजन में Xiaomi ने लांच‍ किए Mi 10T, Mi 10T Pro, जानिए कीमत व स्पेसिफिकेशन्स
कंपनी ने कहा कि भारी बारिश के चलते पुणे के कल्याणी नगर स्थित उसके ‘महत्वपूर्ण स्थल’ डूब गए हैं। यह नेटवर्क को चलाते रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। इसलिए राज्यभर में उसकी सेवाएं ‘आंशिक तौर पर बाधित’ हैं।
 
‘महत्वपूर्ण स्थल’ से आशय कंपनियों की ऐसी नेटवर्क सुविधा से होता है जो पूरे परिक्षेत्र को कनेक्टिविटी प्रदान करती है, वहीं मोबाइल टावर स्थानीय स्तर पर लोगों के फोन तक नेटवर्क पहुंचाने का काम करते हैं।
 
कंपनी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि उनकी तकनीकी टीम जल्द से जल्द सेवाओं को पूरी तरह फिर चालू करने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। नेटवर्क में गड़बड़ी के कारण लोगों को सोशल मीडिया पर कंपनी के खिलाफ गुस्सा निकालते भी देखा गया। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

8 बार डाला वोट, वायरल वीडियो पर अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल

कब तक पड़ेगी भीषण गर्मी, कितने दिन झेलनी होगी लू की तपिश, IMD ने दी जानकारी

अब CISF करेगी संसद की सुरक्षा, कल से संभालेगी कमान

PM मोदी बोले- सामाजिक और धार्मिक संगठनों को धमका रहीं ममता बनर्जी, TMC लांघ रही शालीनता की हदें

टूरिस्टों पर हमले से चिंता में कश्मीरी, पाकिस्तान को रास नहीं आ रही पर्यटकों की बाढ़

PM मोदी का दावा, 4 जून के बाद झूमेगा सेंसेक्स, शेयर मार्केट के प्रोग्रामर भी थक जाएंगे

Pune Road Accident: पुणे में बेलगाम हुई पोर्शे कार, मारी टक्कर, 2 की मौत

Petrol-Diesel Prices: पेट्रोल डीजल के ताजा भाव अपडेट, जानिए क्या हैं कीमतें

ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी का हेलिकॉप्टर क्रैश, किसी के बचने की उम्मीद नहीं

इस शख्स ने 8 बार डाल दिया वोट, FIR दर्ज, पूरी पोलिंग टीम सस्पेंड

अगला लेख