Hanuman Chalisa

Cyber Crime: Homograph Phishing Attack-जो दिखता है, उस पर न करें यकीन!

Webdunia
शनिवार, 26 जून 2021 (12:25 IST)
- मैरी रोज बाबा

इंटरनेट के इस दौर में ऑनलाइन ठगी की घटनाएं भी बढ़ती जा रही हैं। आम तौर पर फर्जी वेबसाइट्स को पहचानने का तरीका है कि URL के पहले HTTPS है या नहीं। अगर HTTPS है तो वेबसाइट सेफ है। अगर नहीं है तो शायद खतरा हो सकता है। हालांकि, हैकर्स अब फिशिंग के अलग-अलग तरीके अपना रहे हैं। अब कई फर्जी वेबसाइट के आगे HTTPS भी मिलेगा और वेबसाइट असली डोमेन जैसी ही लगेगी। इस तरह के फिशिंग अटैक को होमोग्राफ अटैक कहते हैं। असली की तरह दिखने वाली फर्जी वेबसाइट बनाकर हैकर्स लोगों की लॉगइन डीटेल्स और बैंकिंग इन्फर्मेशन तक चुरा सकते हैं।

क्या है होमोग्राफ अटैक?

होमोग्राफ अटैक के लिए हैकर्स Punycode का इस्तेमाल करते हैं। Punycode को इसलिए लाया गया था ताकि इंग्लिश के अलावा अन्य भाषाओं में भी डोमेन रजिस्टर किए जा सकें। उदाहरण के लिए, यदि आप ‘भारत.com’ डोमेन खरीदना चाहते हैं तो इसके लिए आपको Punycode में ‘xn--h2brj9c.com’ रजिस्टर करवाना होगा।

कई ग्रीक और सिरिलिक कैरेक्टर्स रोमन कैरेक्टर के जैसे ही दिखते हैं। इसी का फायदा उठाते हुए हैकर्स रोमन कैरेक्टर को नॉन-रोमन कैरेक्टर से रिप्लेस कर देते हैं, जो देखने में असली डोमेन नेम जैसा ही लगता है। गूगल क्रोम और मोजिला फायरफॉक्स वेब ब्राउजर्स Punycode (non-ASCII) URL को पढ़कर उन्हें यूनिकोड कैरक्टर्स में बदल देते हैं।

इसी कॉन्सेप्ट को साबित करने के लिए 2017 में चीनी सिक्योरिटी रिसर्चर Xuadong Zheng ने रोमन ‘a’ को सिरिलिक ‘а’ से रिप्लेस करते हुए एक डेमो वेबपेज https://www.аррӏе.com बनाया था, जो हू-ब-हू ऐपल की आधिकारिक वेबसाइट जैसा दिखता था।

हालांकि, अब URL में Punycode होने पर क्रोम और फायरफॉक्स आपको अलर्ट कर देते हैं।

कैसे बचें होमोग्राफ अटैक से?

- अपरिचित व्यक्तियों द्वारा ईमेल/मैसेज आदि भेजे गए लिंक पर क्लिक न करें।

- सोशल मीडिया पर आए किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें।

- भरोसेमंद शख्स से भी कोई लिंक आई हो, तो भी बिना जांचे-परखे लिंक पर क्लिक न करें।

- URL से पहले बने लॉक के निशान पर क्लिक करके साइट का HTTPS सर्टिफिकेट चेक करें।

- किसी लिंक पर संदेह हो तो उसे Punycode Converter में चेक करें।

- अपने वेब ब्राउजर को अपडेटेड रखें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

UP में 31 साल की महिला ने 5 दिनों में 4 बच्चों को दिया जन्म, डॉक्टर्स भी हैरान

विदेश यात्रा पर टैक्स लगाने की अफवाहों पर आया सरकार का बयान, PM मोदी ने क्या कहा

CJI सूर्यकांत की बड़ी टिप्पणी, कुछ बेरोजगार युवा ‘कॉकरोच’ की तरह हैं, व्यवस्था पर हमला करते हैं

NEET-UG 2026 पेपर लीक केस में CBI का बड़ा खुलासा, मास्टरमाइंड केमिस्ट्री लेक्चरर गिरफ्तार

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

अगला लेख