Hanuman Chalisa

TRAI का नया नियम 1 करोड़ से ज्यादा यूजर्स होंगे प्रभावित, Jio, Airtel, BSNL और Vi यूजर्स दें ध्यान

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 12 दिसंबर 2024 (19:07 IST)
what is TRAIs new OTP message traceability rule : TRAI के नए नियम से धोखाधड़ी पर लगाम लगेगी। यह नियम आज से लागू हो गया है। यह नियम OTP ट्रेसबिलिटी से जुड़ा है। देश के 1 करोड़ से ज्यादा यूजर्स पर इसका असर होगा। नए नियम को 1 नवंबर को लागू किया जाना था, लेकिन टेलीकॉम ऑपरेटर्स के अनुरोधों और आगे की तैयारी की आवश्यकता के कारण इसे 10 दिसंबर तक टाल दिया गया था। अब इसे लागू कर दिया गया है। TRAI ने अनचाही कम्युनिकेशन को रोकने के लिए नियम बनाए थे। टेलीमार्केटिंग संदेशों को जारी रखने के लिए, 27,000 से अधिक कंपनियों ने नए नियमों का पालन करने के लिए दूरसंचार ऑपरेटरों के साथ रजिस्ट्रेशन कराया था।
ALSO READ: Spam Calls की परेशानी से जल्द मिलेगी मुक्ति, TRAI का बड़ा एक्शन
धोखाधड़ी पर लगेगी रोक : किसी भी अप्रमाणित स्रोत से आए मैसेज-खासकर जो संदिग्ध लिंक वाले हों-उन्हें ब्लॉक कर दिया जाएगा। इसी तरह, अज्ञात नंबरों से आने वाले अनवॉन्टेड बिजनेस कॉल भी रोके जाएंगे। किसी भी बिजनेस मैसेज के सेंडर को ट्रेस करना आसान हो जाएगा। 
 
इससे नेटवर्क स्तर पर यूजर्स के फोन तक पहुंचने वाले धोखाधड़ी संदेशों को रोका जा सकेगा। अगर कोई मैसेज किसी स्कैमर द्वारा भेजा जाता है, तो इसे डिलीवर होने से पहले ही रोक दिया जाएगा। इस तरह, धोखाधड़ी का शिकार होने का खतरा कम हो जाएगा, और टेलीकॉम कंपनियों को हर मैसेज के संपूर्ण रास्ते की जानकारी रखनी होगी। 
ALSO READ: 200MP कैमरा और 6000mAh बैटरी, Vivo X200 सीरीज भारत में लॉन्च, यह रहेगी कीमत
क्या कहा ट्राई ने TRAI की तरफ से ट्रेसेबिलिटी के नियम को लागू करने की अंतिम तारीफ 31 अक्टूबर तय की गई थी, लेकिन जियो, एयरटेल समेत दूसरी टेलिकॉम कंपनियों की मांग पर इसी डेट लाइन को 30 नवंबर तक के लिए बढ़ा दिया गया था। अब इसे 1 दिसंबर 2024 से पूरे देश में लागू किया जा रहा है। TRAI की मानें तो ट्रेसेबिलिटी रूल की वजह से OTP बेस्ड मैसेज आने में देरी की कोई संभावना नहीं है। OTP मैसेज पहले की ही यूजर्स के पास टाइम पर ही पहुंचेंगे। Edited by : Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump : चीन पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप, शी जिनपिंग ने एयरपोर्ट पर नहीं किया स्वागत, महंगाई और तेल संकट के बीच बदले अमेरिका के सुर

OpenAI के सैकड़ों कर्मचारी बने करोड़पति, AI बूम से शेयर बेचकर हुई अरबों की कमाई

कैसे हुई प्रतीक यादव की मौत? पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने चौंकाया, खून के थक्के जमे, शरीर पर चोट के भी निशाना

फ्लोर टेस्ट पास करते ही CM विजय पलटा अपना ही फैसला, ज्योतिषी को OSD के पद से हटाया

नेपाल, बांग्लादेश की तरह भारत का Gen-Z भी सड़क पर उतरे, NEET पेपर लीक पर अरविन्द केजरीवाल

सभी देखें

नवीनतम

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

Delhi : दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: हफ्ते में 2 दिन वर्क फ्रॉम होम, पेट्रोल खर्च में कटौती और ‘नो कार डे’ अभियान शुरू

प्रतीक यादव पंचतत्व में विलीन, ससुर ने दी मुखाग्नि, अखिलेश समेत पूरा परिवार रहा मौजूद

केरलम में केसी वेणुगोपाल कैसे हुए OUT, वीडी सतीशन होंगे मुख्यमंत्री

16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में SIR, चुनाव आयोग ने किया तीसरे चरण का एलान

अगला लेख