Hanuman Chalisa

WhatsApp दो घंटे तक क्यों रहा डाउन? IT मंत्रालय ने Meta से मांगा जवाब

Webdunia
बुधवार, 26 अक्टूबर 2022 (23:43 IST)
WhatsApp यूजर्स मंगलवार को करीब 2 घंटे तक ऐप का इस्तेमाल नहीं कर पाए। 25 अक्टूबर को देशभर में व्हाट्‍सऐप की सर्विस करीब 2 घंटे तक बंद रही। इस मामले को लेकर सूचना प्रौद्योगिकी (IT) मंत्रालय ने मेटा के स्वामित्व वाली व्हॉट्सऐप से जवाब मांगा है।
 
सोशल मीडिया मंच व्हॉट्सऐप की सर्विस मंगलवार दोपहर करीब 2 घंटे तक बाधित रहीं। सेवाओं के अचानक ठप हो जाने के कारण भारत से लेकर ब्रिटेन तक बड़ी संख्या में यूजर्स लगभग 2  घंटे तक एक दूसरे को कोई संदेश (टेक्स्ट) और वीडियो नहीं भेज सके।
 
सूत्रों ने बताया कि आईटी मंत्रालय ने कंपनी से व्हॉट्सऐप के बंद होने के कारणों को बताने को कहा है। व्हॉट्सऐप ने मंगलवार देर रात जारी बयान में कहा था कि तकनीकी खामी के कारण सेवाएं बाधित हुई हैं।
 
सेवाओं में बाधाओं की घटनाओं पर निगरानी रखने वाले डाउनडेटेक्टर के अनुसार, व्हॉट्सऐप कई क्षेत्रों में कई यूजर्स के लिए काम नहीं कर रहा था।
 
दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और कोलकाता समेत प्रमुख शहरों में व्हॉट्सऐप उपयोगकर्ता सेवाओं में व्यवधान से प्रभावित थे। डाउनडेटेक्टर ने बताया कि करीब 29,000 यूजर्स ने व्यवधान की शिकायत की है। भाषा Edited by Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

महिला जेम्सबॉन्ड अन्ना चैपमैन फिर काम पर लौटीं, जानिए कौन है यह करिश्माई रूसी जासूस

America में भारतीय ट्रक ड्राइवर ने कई कारों को रौंदा, 3 लोगों की गई जान

डोनाल्ड ट्रंप इफेक्ट, क्या प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नहीं जाएंगे आसियान?

दीपावली पर बोरे भर सिक्के लेकर स्कूटी खरीदने पहुंचा किसान, गिफ्ट देख डबल हुई खुशी

चित्रकूट में लगा गधा मेला, 1.05 लाख में बिका 'सनी देओल', कितने में बिका 'सलमान'

सभी देखें

नवीनतम

औषधियों की गुणवत्ता सर्वोपरि, नियंत्रण तंत्र को बनाएं सुदृढ़ और प्रभावी : CM योगी

मुख्यमंत्री योगी का बड़ा फैसला, PWD अधिकारियों के बढ़ेंगे वित्तीय अधिकार, 30 वर्ष बाद हो रही बढ़ोतरी

हथेली पर सुसाइड नोट लिखकर फंदे पर झूल गई सतारा की डॉक्टर, SI कर रहा था यौन उत्पीड़न

ग़ाज़ा युद्धविराम एक 'जीवन रेखा' मगर वहां के अस्पताल अब भी जर्जर

आगरा में जुगाड़ की आतिशबाजी, जीवन पर पड़ी भारी, हादसे का CCTV आया सामने

अगला लेख