Hanuman Chalisa

क्या आपको पता है व्हाट्‍सएप का नया फीचर

Webdunia
सोमवार, 29 मई 2017 (14:05 IST)
व्हाट्‍सएप ने नया फीचर लांच किया है। एंड्रॉयड यूजर्स के लिए पिन चैट फीचर लांच कर दिया है। कुछ हफ्ते पहले इसे एंड्रॉयड बीटा यूजर्स के लिए शुरू किया गया था। नए फीचर के जरिए व्हाट्‍सएप यूजर्स अपनी पसंदीदा चैट्स को 'पिन टू टॉप' कर सकते हैं।चैट लिस्ट में ये सबसे ऊपर दिखती रहेगी। यूजर्स 3 कॉन्टेक्ट्स को 'पिन टू टॉप' रख सकते हैं। व्हाट्‍सएप के स्टेटमेंट के मुताबिक फेवरेट कॉन्टेक्ट की चैट को देखने के लिए यूजर्स को लंबी लिस्ट स्क्रॉल नहीं करनी पड़ेगी।
 
पिन चैट के जरिए आप दोस्त या फैमिली मेंबर्स के कॉन्टेक्ट पिन कर सकते हैं। यूजर्स अधिकतम 3 कॉन्टेक्ट या ग्रुप्स पिन टू टॉप कर सकते हैं। पिन ऑप्शन के अलावा व्हाट्‍सएप यूजर्स को डिलीट, म्यूट और आर्काइव भी दिखेंगे। किसी भी कॉन्टेक्ट को लॉन्ग प्रेस करने पर 'पिन टू टॉप' फीचर दिखेगा।
 
ऐसे करें इस्तेमाल : किसी भी चैट को अपनी चैट लिस्ट में सबसे ऊपर रखने के लिए उसे लॉन्ग प्रेस करना होगा। इसके बाद सबसे टॉप पर पिन का एक ऑइकॉन दिखेगा, उस आइकॉन को टच करते ही चैट सबसे ऊपर पिन हो जाएगा।
 
इसके अतिरिक्त यदि किसी दोस्त से आप ज्यादा बात करते हैं तो आप उस चैट को शॉर्टकट के रूप में अपने फोन के होमस्क्रीन पर रख सकते हैं। इससे उनकी व्हाट्‍सएप डीपी का एक आइकॉन आपकी होम स्क्रीन पर नजर आएगा। उसे क्लिक करते ही उस दोस्त से आपका कन्वर्शन सीधे खुल जाएगा।
Show comments

जरूर पढ़ें

CNG वाहनों पर ईथेनॉल का क्या असर होगा? CNG Blending से फायदा या नुकसान?

एथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल बना वाहनों का 'दुश्मन'? इंदौर के मैकेनिकों की चौंकाने वाली रिपोर्ट

ईरान युद्ध से अमेरिका का सुपर पॉवर तमगा डगमगाया

ईरान ने BJP और कांग्रेस अध्यक्ष को खामेनेई के अंतिम संस्कार का भेजा निमंत्रण, जानिए कौन करेगा भारत का प्रतिनिधित्व

सांसद महुआ मोइत्रा पर फिर बरसाए अंडे, TMC भड़की, भाजपा पर लगाया आरोप

सभी देखें

नवीनतम

सांसद महुआ मोइत्रा पर फिर बरसाए अंडे, TMC भड़की, भाजपा पर लगाया आरोप

बिना सात फेरे के कैसा विवाह? गुजरात हाईकोर्ट ने शून्य घोषित की शादी, मैरिज सर्टिफिकेट को किया खारिज

ईरान ने BJP और कांग्रेस अध्यक्ष को खामेनेई के अंतिम संस्कार का भेजा निमंत्रण, जानिए कौन करेगा भारत का प्रतिनिधित्व

UP के मजदूरों को बड़ी राहत, अब हर दिन मिलेंगे कम से कम ₹300, 125 दिन रोजगार की भी गारंटी

CM योगी ने लॉन्च किया Digi Rover अभियान, अब आधुनिक तकनीक से होगी जमीन की सटीक पैमाइश

अगला लेख