Hanuman Chalisa

Whatsapp के नए फीचर्स से आपको मिलेगा यह फायदा

Webdunia
मंगलवार, 20 मार्च 2018 (11:46 IST)
सोशल मैसेजिंग एप Whatsapp ने कुछ महीनों पहले 'डिलीट फॉर एवरीवन' फीचर लांच किया था। इस फीचर के जरिए व्हाट्‍सएप यूजर गलती से भेजे गए किसी मैसेज को डिलीट कर सकते हैं। यूज़र के पास किसी भेजे गए मैसेज को डिलीट करने के लिए सिर्फ सात मिनट का समय था। हालांकि हाल ही में कंपनी ने इस लिमिट को बढ़ाकर 4,096 सेकंड (एक घंटा, 8 मिनट और 16 सेकंड) कर दिया है। इस नए टाइम अपडेट को सबसे पहले एंड्राइड बीटा वर्ज़न ने देखा था और इसके आईओएस वर्ज़न पर रोलआउट किए जाने की उम्मीद थी।
 
 
मैसेज को ऐसे कर सकेंगे डिलीट : किसी मैसेज को डिलीट करने के लिए, यूजर को उस मैसेज को सिलेक्ट करना होगा जिसे डिलीट करना है. अब चैट विंडो में टॉप बार में स्टार, रिप्लाई, कॉपी, फॉरवर्ड, इन्फर्मेशन और डिलीट जैसे ऑप्शन मिलेंगे। आप डिलीट फॉर एवरीवन या डिलीट फॉर यॉरसेल्फ का विकल्प में से कोई भी एक विकल्प चुन सकते हैं। एक बार मैसेज डिलीट होने पर रिसीवर को ‘This message was deleted’ लिखा हुआ और भेजने वाले यूजर को ‘You deleted this message’ लिखा दिखेगा।
 
अब व्हाट्‍सएप बीटा बिल्ड में होने वाले बदलावों को ट्रैक करने वाले ट्विटर अकाउंट WaBetaInfo ने जानकारी दी है कि कंपनी ने आईओएस यूजर के लिए नया टाइम अपडेट जारी कर दिया है। WaBetaInfo ने लिखा- 'एप स्टोर पर वॉट्सएप आईओएस का नया अपडेट (2.18.31) मौजूद है। यह अपडेट बग फिक्स के लिए है, लेकिन 'Delete for everyone' फीचर के लिए टाइम लिमिट को 1 घंटा, 8 मिनट और 16 सेकंड तक बढ़ा दिया गया है। अब आईओएस यूज़र भी एक घंटे के अंदर भेजे गए किसी अनचाहे मैसेज को डिलीट कर पाएंगे। यह फीचर ग्रुप और इंडिविजुअल चैट दोनों में काम करता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

सिंहस्थ 2028 को लेकर CM डॉ. यादव का बड़ा ऐलान, श्रद्धालुओं को मिलेगा मां शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ

इंदौर में पानी को लेकर फूटा गुस्सा, कांग्रेस का राजबाड़ा पर बड़ा प्रदर्शन, महापौर के इस्तीफे की मांग

Maharashtra : धुले में एंबुलेंस से गौ-तस्करी का प्रयास नाकाम, 10 गायें बचाई गईं

Karnataka Congress में फिर बढ़ी सियासी खींचतान, सिद्धारमैया-डीके शिवकुमार विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा

China को टक्कर देने की तैयारी, भारत-अमेरिका के कौनसे समझौते से उड़ी ड्रेगन की नींद, दबदबा होगा खत्म

अगला लेख