Publish Date: Mon, 29 Apr 2019 (11:01 IST)
Updated Date: Mon, 29 Apr 2019 (11:03 IST)
सोशल मैसेजिंग एप WhatsApp यूजर्स की सुविधा के लिए नए-नए फीचर्स ला रहा है। अब सोशल मैसेजिंग एप नया बदलाव किया है। WhatsApp ने अपने एक फीचर की जगह को बदल दिया है।
WABetaInfo के अनुसार WhatsApp के बीटा वर्जन 2.19.101 अपडेट में ‘Archived Chats’ ऑप्शन को मेन साइड मेन्यू में शिफ्ट कर दिया जाएगा, लेकिन यह बदलाव आपको अपडेट के बाद ही दिखाई देगा।
अभी आर्काइव ऑप्शन को देखें तो ये WhatsApp में Chats में सबसे नीचे की ओर मिलता है, लेकिन इस अपडेट के बाद इसे Main Menu में देखा जा सकता है।