Hanuman Chalisa

आपके Whatsapp पर नहीं दिख रहा है स्टीकर फीचर तो तुरंत करें यह काम

Webdunia
गुरुवार, 1 नवंबर 2018 (11:34 IST)
Whatsapp ने आखिरकार पिछले हफ्ते स्टीकर का फीचर जारी कर दिया है, लेकिन बहुत से यूजर्स के पास अभी ये फीचर नहीं पहुंचा है। Whatsapp ने स्टीकर फीचर को आईओएस और एंड्रॉयड दोनों ही प्लेटफॉर्म पर जारी किया है। यदि आपके Whatsappपर स्टीकर फीचर नहीं आ रहा है तो आपको अपने Whatsapp को अपडेट करने की जरूरत है। Whatsapp का स्टीकर फीचर आईओएस वर्जन व्हाट्‍सएप 2.18.100 और एंड्रॉयड पर Whatsapp वर्जन 2.18.327 पर मिल रहा है।

व्हाट्सएप ने इस बात की पुष्टि की है कि आने वाले कुछ हफ्तों में सभी Whatsapp यूजर्स (एंड्रॉयड और आईओएस) को स्टीकर फीचर मिलने लगेगा। इसके बाद यूजर्स अपनी बातचीत में फेसबुक मैसेंजर की तरह ही इस फीचर का भी प्रयोग कर सकेंगे।

नया स्टीकर आइकन आपको इमोजी आइकन की तरह ही की-बोर्ड पर नजर आएगा। Whatsapp स्टीकर का इस्तेमाल करने के लिए आपके पास व्हाट्सएप का लेटेस्ट एंड्रॉयड या आईओएस वर्जन होना चाहिए। आप व्हाट्सएप का लेटेस्ट बीटा वर्जन गूगल प्ले बीटा प्रोग्राम या एपीके मिरर से डाउनलोड कर सकते हैं।

अपना Whatsapp अपडेट करने के बाद आप कोई भी चैट खोल लें। इसके बाद आपको टेक्स्ट फील्ड में स्टीकर का आइकन नजर आएगा (आईओएस) जबकि एंड्रॉयड यूजर्स के लिए व्हाट्सएप के इमोजी आइकन में ही यूजर्स को स्टीकर आइकन नजर आएगा।

आपको स्टीकर ओपन करने के लिए '+' के साइन पर क्लिक करना होगा, जो ऊपर की ओर दिखाई देगा। जहां आपको Whatsapp स्टीकर पैक मिलेगा। इन स्टीकर को डाउनलोड करने के लिए यूजर्स को इन पैक्स पर क्लिक करना होगा। डाउनलोड करने के बाद आप इन स्टीकर्स का प्रयोग कर सकते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बरेली में आंधी का खौफनाक मंजर! टीनशेड के साथ 50 फीट हवा में उड़े नन्हे मियां, हाथ-पैर टूटे

CM बनते ही शुभेन्दु अधिकारी का एक्शन, खुले में नहीं कटेंगे पशु, नहीं माना आदेश तो जाना पड़ेगा जेल

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

ईरान में अमेरिका की ‘शह और मात’ भारत के लिए क्या मायने रखती है?

सभी देखें

नवीनतम

धार भोजशाला विवाद पर आएगा इंदौर हाईकोर्ट का फैसला, मंदिर या कमाल मौला मस्जिद

फसल और पशुधन नुकसान पर किसानों के साथ योगी सरकार, CM योगी ने राहत और मुआवजे के दिए सख्त निर्देश

CM योगी की प्रेरणा से साइकिल पर विधानसभा पहुंचे मंत्री सुरेश खन्ना, ईंधन बचत का दिया संदेश, काशी में दिखा असर

PM मोदी की अपील पर CM मोहन यादव ने दिल्ली मेट्रो में किया सफर, सादगी का वीडियो वायरल

सौभाग्य सिंह के सैकड़ों गाड़ियों के काफिले पर CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, दिया नोटिस, वित्तीय अधिकार भी छीने

अगला लेख