Hanuman Chalisa

Whatsapp Forward : व्हाट्सएप यूजर्स अब 1 बार में 5 लोगों को ही फॉरवर्ड कर सकेंगे चैट...

Webdunia
मंगलवार, 22 जनवरी 2019 (12:03 IST)
Whatsapp ने अब वैश्विक स्तर पर फॉरवर्ड किए जाने वाले संदेशों को एक बार में पांच चैट तक सीमित कर दिया है। कंपनी भारत में इसे पिछले साल जुलाई में ही लागू कर चुकी है। फेसबुक की कंपनी Whatsapp ने यह कदम अपने मंच से अफवाहों तथा फर्जी खबरों पर अंकुश लगाने के लिए उठाया है। Whatsapp ने सोमवार को अपने ब्लॉग पर लिखा है कि इससे कंपनी को निजी संदेशों पर ध्यान देने में सहायता मिलेगी।


कंपनी के मुताबिक हमने सावधानी से इस परीक्षण का आकलन किया और करीब 6 माह तक प्रयोगकर्ताओं की ओर से मिली प्रतिक्रियाओं पर ध्यान दिया। संदेश फॉरवर्ड करने की सीमा तय किए जाने से दुनियाभर में संदेशों को आगे भेजने पर अंकुश लगेगा। Whatsapp ने कहा कि मैसेज और चैट आदि को सिर्फ पांच लोगों को फॉरवर्ड किया जा सकेगा।

Whatsapp भारत, ब्राजील और इंडोनेशिया को अपना प्रमुख बाजार मानती है। कंपनी के मुताबिक वह प्रयोगकर्ताओं की प्रतिक्रियाओं पर लगातार ध्यान देगी और समय के साथ वायरल सामग्री के मुद्दे से निपटने के नए तरीके अपनाएगी। व्हॉट्सएप के मुताबिक इसकी टेस्टिंग के दौरान Whatsapp पर साझा किए जाने वाले संदेशों को फॉरवर्ड करने की संख्या में 25 प्रतिशत की कमी आई है।

Whatsapp का मानना है कि करीबी दोस्तों को संदेश देने और किसी तरह का दुरुपयोग रोकने के लिए यह पर्याप्त संख्या है। कंपनी ने यह कदम ऐसे समय उठाया है जबकि दुनियाभर में सरकारें और नियामक डिजिटल प्लेटफार्म से फर्जी संदेशों के प्रसार को रोकने के लिए प्रभावी तरीका तलाश रहे हैं।

गौतरलब है कि Whatsapp से प्रसारित अफवाहों की वजह से भारत में भीड़ द्वारा हिंसा की घटनाएं हुई थीं। इनमें कई लोगों की जान भी गई। इसके बाद भारत में Whatsapp को सरकार की कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा। सरकार के दबाव के बाद कंपनी ने फॉरवर्ड किए जाने वाले संदेशों की सीमा को एक बार में पांच कर दिया। साथ ही तेजी से फॉरवर्ड करने के बटन को भी हटा दिया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चांदी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात के नियम किए सख्‍त, जानिए क्यों उठाया यह कदम?

ट्रंप का जिनपिंग से बदला या अतिरिक्त सावधानी? एयरपोर्ट पर ही फेंक दिए चीनी उपहार

नीदरलैंड ने भारत को दिया खास तोहफा, PM मोदी को लौटाई ये बेशकीमती चीज, चोल राजवंश से है कनेक्‍शन

भारत में जब्त हुई 182 करोड़ की कैप्टागन, इसे क्यों कहा जाता है जिहादी ड्रग, क्या हैं इसके साइड इफेक्ट

एयरपोर्ट पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: एयर फोर्स वन पर चढ़ने से पहले अमेरिकी स्टाफ ने चीनी गिफ्ट्स को डस्टबिन में क्यों फेंका?

सभी देखें

नवीनतम

NEET-UG 2026 Leak Probe : पेपर लीक मामले में पुणे की सीनियर बॉटनी टीचर गिरफ्तार, अब तक 9 गिरफ्तारियां

गोसेवा में दिखे CM योगी, गोवंश को खिलाया गुड़; गर्मी में विशेष देखभाल के दिए निर्देश

जनता दर्शन में CM योगी ने सुनीं 150 लोगों की समस्याएं, बोले- हर पीड़ित को मिलेगा न्याय

Hormuz के लिए ईरान का नया चक्रव्यूह, भारत पर क्या होगा असर, ट्रंप ने दी नई धमकी

कानपुर के बर्न वार्ड में हुई शादी, दर्द में भी दूल्हे ने नहीं छोड़ा दुल्हन का साथ

अगला लेख