Dharma Sangrah

Ahmedabad Rath Yatra : अहमदाबाद में प्रभु जगन्नाथ की रथ यात्रा प्रारंभ, गृहमंत्री शाह ने की मंगल आरती और सीएम पटेल ने लगाई झाड़ू

Webdunia
शुक्रवार, 1 जुलाई 2022 (11:43 IST)
Ahmedabad Jagannath Rath Yatra 2022 : अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ की 145वीं रथ यात्रा प्रारंभ हो गई है। पुरी में जगन्नाथ की रथयात्रा की तरह ही यहां पर भी रथयात्रा निकलती है। इस रथ यात्रा में ‘पहिंद विधि’ की रस्म निभाई जाती है जिसे मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने सम्पन्न किया। इससे पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने तड़के मंदिर में ‘मंगल आरती’ की थी।
 
अहमदाबाद में शुक्रवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने सुबह ‘पहिंद विधि’ की रस्म निभाने के बाद रथ यात्रा की शुरुआत की। इस रस्म में एक सुनहरी झाड़ू का उपयोग करके रथों को रास्ता साफ किया जाता है। उनके आगे के रास्ते को भी साफ किया जाता है इसके बाद ही रथ यात्रा प्रारंभ होती है।
 
अहमदाबाद की यह रथ यात्रा जमालपुर क्षेत्र के 400 साल पुराने जगन्नाथ मंदिर से प्रारंभ होती है। करीब 18 किलोमीटर लंबे मार्ग से गुजरने के बाद रथ रात करीब साढ़े 8 बजे मंदिर लौटेंगे। रास्ते में जमालपुर, कालूपुर, शाहपुर और दरियापुर जैसे कुछ सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील क्षेत्रों को देखते हुए यात्रा की सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि रथ यात्रा की सुरक्षा के लिए नियमित पुलिस, रिजर्व पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस के कम से कम 25,000 पुरुष और महिला कर्मियों को शहर के महत्वपूर्ण स्थानों पर तैनात किया गया है।
पिछले दो साल कोविड-19 वैश्विक महामारी के कारण यह रथयात्रा स्थगित थी। लेकिन इस बार भव्य आयोजन किया गया है। रथयात्रा की एक झलक पाने के लिए लाखों लोग इकट्ठा होते हैं, जिसमें सजे-धजे हाथी और कई झांकियां शामिल होती हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Baba vanga predictions: क्या है बाबा वेंगा की 'कैश तंगी' वाली भविष्यवाणी, क्या क्रेश होने वाली है अर्थव्यवस्था

मासिक धर्म के चौथे दिन पूजा करना उचित है या नहीं?

Money Remedy: घर के धन में होगी बढ़ोतरी, बना लो धन की पोटली और रख दो तिजोरी में

Margashirsha Month Festival 2025: मार्गशीर्ष माह के व्रत त्योहार, जानें अगहन मास के विशेष पर्वों की जानकारी

Baba Vanga Prediction: बाबा वेंगा की भविष्यवाणी: साल खत्म होते-होते इन 4 राशियों पर बरसेगी माता लक्ष्मी की कृपा

सभी देखें

धर्म संसार

13 November Birthday: आपको 13 नवंबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 13 नवंबर, 2025: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

Vrishchika Sankranti Remedies: करियर और सौभाग्य के लिए वृश्चिक संक्रांति के 8 श्रेष्ठ उपाय

Kaal Bhairav katha kahani: भैरवाष्टमी पर पढ़ें भगवान कालभैरव की कथा कहानी

Kalbhairav Puja Bhog: कालभैरव जयंती पर भगवान को चढ़ाएं ये भोग, प्रसन्न होकर देंगे भय, संकट और नकारात्मकता से मुक्ति का वरदान

अगला लेख