Biodata Maker

Jagannath rath yatra 2023 : अहमदाबाद और पुरी की रथ यात्रा के 7 खास अंतर

Webdunia
मंगलवार, 20 जून 2023 (10:51 IST)
Ahmedabad and Puri Rath Yatra: आजकल इंदौर, कोलकाता सहित कई जगह पर जगन्नाथ यात्रा का आयोजन होने लाग है परंतु ओड़िसा के पुरी में और गुजरात के अहमदाबाद में बहुत समय से इस यात्रा का आयोजन होता रहा है। आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया को यह यात्रा निकाली जाती है। आओ जानते हैं दोनों जगह की यात्रा में क्या है खास अंतर।
 
1. पुरी में ही जगन्नाथ का मुख्‍य और प्राचीन मंदिर है, जबकि अहमदाबाद में ऐसा नहीं है। रथयात्रा तो पुरी से ही जुड़ी हुई है जिसका प्रचलन बाद में अन्य शहरों में होता गया और जिसमें अहमदाबाद की रथयात्रा को लोकप्रियता मिली।
 
2. पुरी में जो रथ निकाले जाते हैं वह 2 माह पहले ही बनते हैं और वे तीन रथ होते हैं जिनकी भव्यता देखते ही बनती है जबकि अहमदाबाद में बनाए जाने वाले रथ भव्य नहीं होते हैं और ना ही प्रत्येक वर्ष रथ बनाने की जरूरत पड़ती है।
 
3. पुरी में यात्रा करीब 3 से 4 किलोमीटर का सफर करती हुई गुंडीचा मंदिर पहुंचकर वहीं पर 9 दिन रहने के बाद 10वें दिन यानी एकादशी के दिन लौटती है, जबकि अहमदाबाद में यात्रा का मार्ग करीब 18 किलोमीटर लंबा है। यह यात्रा रणछोरदास मंदिर जाकर एक ही दिन में लौट आती है। 
4. पुरी में जगन्नाथ भगवान की रथ यात्रा की शुरुआत सैंकड़ों साल पहले हुई थी जबकि अहमदाबाद में इसकी शुरुआत करीब 145 साल पहले हुई थी। दोनों ही जगह यह रथ यात्रा महोत्सव लगभग 10 दिनों तक चलता है। इस बार अहमदाबाद में 146वीं रथ यात्रा निकल रही है।
 
5. पुरी में रथ यात्रा से जुड़ी कई अन्य परंपरा और रस्में भी होती है जबकि अहमदाबाद में निकलने वाली रथ यात्रा में इतने नियम या रस्में नहीं होते हैं।
 
6. पुरी में निकलने वाली रथ यात्रा का पौराणिक महत्व है जबकि अहमदाबाद की रथ यात्रा का कोई पौराणिक उल्लेख नहीं मिलता।
 
7. अहमदाबाद में यात्रा सुबह 7 बजे से निकलकर रात 8 बजे लौट आती है जबकि पुरी में गुंडिचा मंदिर जाकर भगवान 10वें दिन लौटते हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Lal Kitab Kanya rashi upay 2026: कन्या राशि के जातकों के लिए लाल किताब के अचूक उपाय, शनि से रहना होगा सतर्क

Horoscope 2026: नया साल आपकी किस्मत कैसे बदलेगा? जानें महत्वपूर्ण मौके, चुनौतियां और उपाय (वार्षिक राशिफल 2026)

Meen Rashi 2026: मीन राशि का राशिफल: शनि और राहु से रहें बचकर, गुरु करेंगे भविष्य तय

बृहस्पति का पुन: मिथुन राशि में होने वाला है गोचर, 12 राशियों की बदल जाएगी किस्मत

Trigrahi yog: वृश्चिक राशि में बना त्रिग्रही योग, 5 राशियों के लिए है बहुत ही शुभ समय

सभी देखें

धर्म संसार

2026 Horoscope: 100 साल बाद मकर राशि में महासंयोग: 2026 में 5 राशियां होंगी मालामाल

06 December Birthday: आपको 6 दिसंबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 06 दिसंबर, 2025: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

Lal Kitab Meen rashi upay 2026: मीन राशि के जातकों के लिए लाल किताब के अचूक उपाय, शनि और राहु से रहें बचकर

अयोध्या में राम मंदिर, संपूर्ण देश के लिए स्थायी प्रेरणा का स्रोत

अगला लेख