Hanuman Chalisa

Jagannath rath yatra 2023 : जगन्नाथ रथ यात्रा में इस बार 25 लाख भक्त होंगे शामिल

Webdunia
मंगलवार, 20 जून 2023 (11:22 IST)
Jagannath Rath Yatra 2023 : इस बार ओड़िसा राज्य के पुरी में भगवान जगन्नाथ की विश्‍व प्रसिद्ध रथ यात्रा में करीब 25 लाख से ज्यादा लोगों के शामिल होने का अनुमान है। रथ यात्रा 20 जून को दोपहर में प्रारंभ होगी। सुबह से ही लोगों की भीड़ जमा होना प्रारंभ हो गई है। मंगला आरती के बाद भगवान को खिचड़ी का भोग लागया गया और अब रथों की पूजा प्रारंभ होने वाली है। 
 
उल्लेखनीय है पुरी में तीन भव्य रथों को सजाया जाता है। रथ यात्रा में बलभद्र, बहन सुभद्रा और जगन्नाथ भगवान को रथ में बैठाया जाता है। भक्त रथ को बारी-बारी से खींचकर 4 किलोमीटर दूर गुंडिचा मंदिर ले जाते हैं। इस रथ यात्रा में तकरीबन 25 लाख लोगों के आने की संभावना है। हर साल होने वाली इस यात्रा में देश-विदेश से लोग शामिल होने पहुंचते हैं। पूरे शहर को 14 जोन और 29 सेक्टर में बांटकर  रथ यात्रा के संचालन के लिए 170 प्लाटून पुलिस पुलिस बल तैनात किए गए हैं। संपूर्ण शहर और यात्रा मार्ग को दुल्हन की तरह सजाया गया है। 
 
रखें सावधानी :
ये कार्य जरूर करें:
 
जगन्नाथ पुरी का किराया कितना है? पुरी कैसे पहुंचें?
- पुरी पहुंचने के लिए सड़क, रेलवे और हवाई तीनों मार्ग उपलब्ध है।
- देश के हर बड़े शहरों से पुरी का रेलवे स्टेशन जुड़ा हुआ है। यहां पर आप सड़क मार्ग से भी पहुंच सकते हैं।
- आपके शहर से डायरेक्ट पुरी के लिए कोई ट्रेन उपलब्ध नहीं है तो आप भुवनेश्वर ट्रेन से पहुंचकर पुरी के लिए ट्रेन पकड़ सकते हैं।
- भुवनेश्वर से पुरी की दूरी मात्र 60 किलोमीटर और पूरी रेलवे स्टेशन से जगन्नाथ मंदिर की दूरी मात्र 2 किलोमीटर है।
- यदि आपका पुरी तक पहुंचने का माध्यम हवाई जहाज है तो इसका नजदीकी एयरपोर्ट भुवनेश्वर है।
 
पुरी में कहां पर ठहरें?
पुरी जगन्नाथ मंदिर क्षेत्र में ठहरने के लिए 4 विकल्प हैं- 1.मंदिर ट्रस्ट की तरफ से बने भक्ति निवास, 2.धर्मशाला 3. प्राइवेट होटल और 4.पूरी का मरीन ड्राइव लाइन। आप अपनी सुविधा और बजट के अनुसार रुकने की व्यवस्था देख सकते हैं। यात्रा में शामिल होने के लिए आ रहे हैं तो पहले से ही जगह को बुक कराना होगा। ऑफिशियल वेबसाइट पर ट्रस्ट के रूम बुक करा सकते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Lal Kitab Kanya rashi upay 2026: कन्या राशि के जातकों के लिए लाल किताब के अचूक उपाय, शनि से रहना होगा सतर्क

Horoscope 2026: नया साल आपकी किस्मत कैसे बदलेगा? जानें महत्वपूर्ण मौके, चुनौतियां और उपाय (वार्षिक राशिफल 2026)

Meen Rashi 2026: मीन राशि का राशिफल: शनि और राहु से रहें बचकर, गुरु करेंगे भविष्य तय

बृहस्पति का पुन: मिथुन राशि में होने वाला है गोचर, 12 राशियों की बदल जाएगी किस्मत

Trigrahi yog: वृश्चिक राशि में बना त्रिग्रही योग, 5 राशियों के लिए है बहुत ही शुभ समय

सभी देखें

धर्म संसार

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (07 दिसंबर, 2025)

07 December Birthday: आपको 7 दिसंबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 07 दिसंबर, 2025: रविवार का पंचांग और शुभ समय

वर्ष 2026 कैसा रहेगा देश और दुनिया की 12 राशियों के लिए, सोना चांदी पर क्या होगा प्रभाव

Saptahik Rashifal 2025: साप्ताहिक राशिफल: 08 से 14 दिसंबर 2025, महासप्ताह का लेखा-जोखा

अगला लेख