भक्तामर स्तोत्र की महिमा का करें गुणगान

भक्तामर-महिमा

Webdunia
सोमवार, 25 अगस्त 2014 (20:56 IST)
FILE

 

श्री भक्तामर का पाठ, करो नित प्रात,

भक्ति मन लाई। सब संकट जाएं नशाई॥

 

जो ज्ञान-मान-मतवारे थे, मुनि मानतुंग से हारे थे।

उन चतुराई से नृपति लिया, बहकाई॥ सब संकट...॥1॥

 

मुनिजी को नृपति बुलाया था, सैनिक जा हुक्म सुनाया था।

मुनि वीतराग को आज्ञा नहीं सुहाई॥ सब संकट...॥2॥

 

उपसर्ग घोर तब आया था, बलपूर्वक पकड़ मँगाया था।

हथकड़ी बेड़ियों से तन दिया बंधाई॥ सब संकट...॥3॥

 

मुनि काराग्रह भिजवाए थे, अड़तालिस ताले लगाए थे।

क्रोधित नृप बाहर पहरा दिया बिठा॥ सब संकट...॥4॥

 

मुनि शांतभाव अपनाया था, श्री आदिनाथ को ध्याया था।

हो ध्यान-मग्न भक्तामर दिया बनाई॥सब संकट...॥5॥

 

सब बंधन टूट गए मुनि के, ताले सब स्वयं खुले उनके।

काराग्रह से आ बाहर दिए दिखाई॥ सब संकट...॥7॥

 

जो पाठ भक्ति से करता है, नित ऋषभ-चरण चित धरता है।

जो ऋद्धि-मंत्र का विधिवत जाप कराई॥ सब संकट...॥8॥

 

भय विघ्न उपद्रव टलते हैं विपदा के दिवस बदलते हैं।

सब मन वांछित हों पूर्ण, शांति छा जाई॥ सब संकट...॥9॥

 

जो वीतराग आराधन है, आतम उन्नति का साधन है।

उससे प्राणी का भव बंधन कट जाईं॥ सब संकट...॥10॥

 

' कौशल' सुभक्ति को पहिचानो, संसार-दृष्टि बंधन जानो।

लो भक्तामर से आत्म-ज्योति प्रकटाई॥ सब संकट...।11॥

 

 

Show comments

किचन की ये 10 गलतियां आपको कर्ज में डुबो देगी

धन प्राप्ति के लिए मां लक्ष्मी के 12 पावरफुल नाम

रात में नहीं आती है नींद तो इसके हैं 3 वास्तु और 3 ज्योतिष कारण और उपाय

मोहिनी एकादशी का व्रत कब रखा जाएगा, जानें शुभ मुहूर्त

32 प्रकार के द्वार, हर दरवाजा देता है अलग प्रभाव, जानें आपके घर का द्वार क्या कहता है

Char Dham Yatra : छोटा चार धाम की यात्रा से होती है 1 धाम की यात्रा पूर्ण, जानें बड़ा 4 धाम क्या है?

देवी मातंगी की स्तुति आरती

Matangi Jayanti 2024 : देवी मातंगी जयंती पर जानिए 10 खास बातें और कथा

कबूतर से हैं परेशान तो बालकनी में लगाएं ये 4 पौधे, कोई नहीं फटकेगा घर के आसपास

Panch Kedar Yatra: ये हैं दुनिया के पाँच सबसे ऊँचे शिव मंदिर