Biodata Maker

धूमधाम से मनेगा भगवान महावीर स्वामी का जन्मवाचन समारोह

Webdunia
* महावीर स्वामी के जन्मोत्सव का वाचन
 
श्वेतांबर जैन समाज के पर्युषण महापर्व के तहत मंगलवार, 22 अगस्त 2017 को भगवान महावीर का जन्मवाचन समारोह धूमधाम से मनाया जाएगा। 
 
इस अवसर पर अचिंत्य चिंतामणि कल्पसूत्र शास्त्र में उल्लेखित महावीर जन्म के वृत्तांत का वाचन साधु-साध्वी के मुखारविंद से होगा। इस महापर्व के अंतर्गत कल्पसूत्र में उल्लेखित  भगवान महावीर के जन्म-प्रसंग का वाचन सुनाया जाएगा। 
 
श्वेताम्बर मान्यता के अनुसार माता त्रिशला ने भगवान के जन्म के पूर्व जो 14 महास्वप्न देखे थे, वे 14 रजत स्वप्न आकाश मार्ग से उतारे जाएंगे। स्थानक भवन में विराजित  साध्वी मंडल भगवान महावीर के जन्म उत्सव का विवरण व माता त्रिशला को आए 14  सपनों के महत्व को प्रतिपादित कर अपने विचार व्यक्त करेंगे। 
 
जन्मोत्सव के दौरान माता त्रिशला को आए 14 स्वप्नों की बोलियां लगाकर उन्हें प्रतिष्ठित किया जाएगा। जन्म की खुशी में श्रद्धालुजन एक-दूसरे को केशरिया छापे भी लगाएंगे व  प्रभावना भी वितरित की जाएंगी। बाल प्रभु महावीर को पालने में झुलाया जाएगा तथा रात्रि जागरण होगा। शाम को भगवान महावीर की 108 दीपकों से आरती होगी। पर्वाधिराज  पर्युषण महापर्व के 5वें दिन देश-विदेश में भी भगवान महावीर का जन्म वाचन समारोह  (महोत्सव) मनाया जाएगा। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Mahavir Nirvan Diwas 2025: महावीर निर्वाण दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें जैन धर्म में दिवाली का महत्व

Diwali Muhurat 2025: चौघड़िया के अनुसार जानें स्थिर लग्न में दीपावली पूजन के सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त

Bhai dooj 2025: कब है भाई दूज? जानिए पूजा और तिलक का शुभ मुहूर्त

Govardhan Puja 2025: अन्नकूट और गोवर्धन पूजा कब है, जानिए पूजन के शुभ मुहूर्त

Diwali Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार दिवाली पर कौन सी चीजें घर से निकालें तुरंत?, जानें 6 टिप्स

सभी देखें

धर्म संसार

Chhath puja 2025: छठ पूजा की 15 हार्दिक शुभकामनाएं और संदेश

Sun Transit in Libra 2025: सूर्य का तुला राशि में गोचर, 8 राशियों के लिए अशुभ, करें उपाय

Numerology: अंक शास्त्र, संख्याओं के रहस्य में छिपा जीवन का विज्ञान

Bhai dooj 2025: भाई दूज पर भाई को क्या गिफ्ट देना चाहिए

Traditions of Bhai Dooj: भाई दूज पर निभाते हैं ये 14 परंपराएं

अगला लेख