Hanuman Chalisa

‘संथारा’ के समर्थन में जैन समुदाय सड़क पर उतरा

Webdunia
इंदौर। राजस्थान उच्च न्यायालय द्वारा जैनों के ‘संथारा’ (प्राण त्यागने के लिए किया जाने वाला उपवास)  को अवैध बताए जाने के बीच इस समुदाय के सैकड़ों लोगों ने इस विवादास्पद धार्मिक प्रथा के समर्थन में  सोमवार को यहां सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों में शामिल जैन युवक संघ के अध्यक्ष और स्थानीय भाजपा पार्षद दीपक जैन ‘टीनू’ ने  कहा कि आत्महत्या और संथारा में फर्क समझा जाना चाहिए। संथारा, आत्महत्या हरगिज नहीं है।
 
उन्होंने रीगल चौराहे पर ‘संथारा’ के समर्थन में किए गए प्रदर्शन के दौरान कहा ‍कि कोई व्यक्ति आमतौर पर आत्महत्या तब करता है, जब वह किसी दु्:ख या मजबूरी से घिरा हो, जबकि जैन समुदाय में संथारा  के जरिए प्राण त्यागने का फैसला स्वेच्छा से और सबके सामने किया जाता है।
 
राजस्थान उच्च न्यायालय ने एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए 10 अगस्त को ‘संथारा’ को  अवैध करार दिया था। इसके साथ ही, जैनों की इस धार्मिक प्रथा को भारतीय दंड संहिता की धारा 306  (आत्महत्या के लिए उकसाना) तथा धारा 309 (आत्महत्या का प्रयास) के तहत दंडनीय बताया था।  (भाषा) 

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बुध की उल्टी चाल शुरू: 29 जून से इन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान?

3 दिन बाद बुध का कर्क राशि में प्रवेश, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, खुलेंगे सफलता के नए द्वार

नरेंद्र मोदी के बाद अगला पीएम अमित शाह या योगी आदित्यनाथ, सटीक भविष्यवाणी

सौर आषाढ़ मास 2026: जानिए इसका धार्मिक महत्व और विशेष परंपराएं

मंगल का शुक्र की राशि में प्रवेश, 3 राशियों को रहना होगा बेहद सावधान, बढ़ सकती हैं ये परेशानियां

सभी देखें

धर्म संसार

सुन्नी परंपरा में मोहर्रम की 10वीं तारीख का ऐतिहासिक महत्व

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (25 जून, 2026)

25 June Birthday: आपको 25 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 25 जून 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

July Astrology 2026: 4 बड़े ग्रह गोचर बदलेंगे किस्मत, करियर-प्रेम और धन पर पड़ेगा बड़ा असर